सार्क क्या है और इसमें कितने सदस्य देश शामिल हैं | SAARC की स्थापना

दुनियाभर में भौगोलिक स्थिति के आधार पर आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण एवं सुरक्षा-कारणों हेतु आवश्यकताओं एवं अनिवार्यताओं के चलते अनैकों प्रकार के राष्ट्र-संगठन या समूह-देशों का निर्माण होता रहा है। जिसमे स्थापित किये जाने वाले संगठनों का मूलभूत उद्देश्य यह होता है कि एक-दूसरे देश के साथ मिलकर तरक्की की ओर बड़ा जाए एवं एक-दूसरे को सामूहिक सहायता प्रदान की जाए।

लेकिन इस लेख में हम एक ऐसे असंगठित समूह या संघ (Unorganized Union) की बात करने वाले हैं जोकि आज अपने निर्माण के लगभग 37 वर्षों बाद भी संगठित एवं एक-जुट होकर कार्य करने में असफल रहा है। इसके अलावा इस संगठन का आखिरी शिखर सम्मेलन वर्ष 2014 में हुआ था मतलब 2014 से आज तक कोई भी शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं हुआ है।

इस लेख को आंगे पढ़ते हुए सार्क क्या है और इसमें कितने सदस्य देश शामिल हैं | SAARC की स्थापना से जुड़े अहम पहलुओं के बारे में जानेंगे। इनके अलावा हम इस लेख के अंत में सार्क (SAARC) से जुड़े अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न भी जानेंगे।

सार्क क्या है – What is SAARC in hindi

सार्क (SAARC) यानिकि ‘साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन’ भौगोलिक स्थिति के आधार पर क्षेत्रीय सहयोग के लिए बना आठ देशों का एक संघ है। जिसे हिंदी में ‘दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन’ एवं सक्षेप में दक्षेस भी जाना जाता है।

इस संघ (संघठन) को बनाने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय देशों में सामूहिक आत्मनिर्भरता में बढ़ोत्तरी, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास में सुधार के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय मंचों पर दक्षिण एशियाई देशों का एक साथ मत रखने के लिए निर्माण किया गया था।

इस संगठन में मौजूद आठ देशों की आबादी दुनिया की कुल आबादी की लगभग बीस प्रतिशत है। इसके अलावा यह दुनिया के कुल क्षेत्रफल का तीन प्रतिशत में फैला हुआ है।

सार्क का पूरा नाम क्या है – Full Name of SAARC

सार्क (SAARC) का पूरा नाम साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (South Asian Association For Regional Cooperation) है। जिसे हिंदी दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन कहा जाता है।

सार्क की स्थापना – SAARC establishment in hindi

इस संघ की स्थापना दक्षिण एशियाई देशों द्वारा क्षेत्रीय सहयोग एवं आपसी समझ को बढ़ाने के लिए और आपसी मत-भेदों के समाप्त कर खुशहाली एवं तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए की गई थी।

सार्क (SAARC) यानिकि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन की स्थापना प्रारंभिक तौर पर सात देशों (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान एवं मालदीव) के द्वारा मिलकर 7-8 दिसंबर, 1985 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ‘ढाका घोषणा पत्र’ के आधार पर हुई थी।

इस संगठन के बनने के 22 वर्ष बाद 3 अप्रैल, 2007 को 14वें शिखर सम्मेलन (भारत में आयोजित) में अफगानिस्तान को शामिल कर लिया गया था। जिसके बाद इस संगठन में कुल देशों की संख्या आठ हो गई थी जोकि आज तक मौजूद है।

इस संगठन का मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है जोकि 16 जनवरी, 1987 में स्थापित हुआ था। जिसकी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

इस संगठन के बनने के लम्बे समय बाद वर्ष 2006 में SAFTA (South Asian Free Trade Area) यानिकि दक्षिण एशियाई वरीयता व्यापार समझौता बनाया गया जोकि इस संगठन में मौजूद सभी देश आपस में मुक्त-व्यापार के माध्यम से आयात-निर्यात को आसान बनाया जा सके। लेकिन इसके उलट वर्तमान में हम पाकिस्तान के साथ राजनीतिक मत-भेदों के चलते व्यापार न के बराबर करते हैं। 

सार्क का असफल होना –

इस लेख के शुरुआत में ही हमने बताया था कि यह एक असंगठित संघ है जोकि स्थापना के इतने वर्षों बाद भी एक सफल संगठन नहीं बन पाया है। मतलब यह संगठन स्थापना से लेकर आज तक अपनी महत्वकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है। जिसका हालिया (वर्ष 2022) उदाहरण हम श्रीलंका, पाकिस्तान एवं नेपाल में चले रहे आर्थिक-संकट को देख सकते है जिन्हें एक-दूसरे समूह देश का न के बराबर साथ मिल पा रहा है।

इसके अलावा इस संघ में स्थिरता न होने का कारण एक दूसरे देशों के साथ चल रहा विवाद भी है जोकि हम भारत-पाकिस्तान के बीच वर्षों से चले आ रहे राजनीतिक मत-भेदों को आसानी से देख सकते हैं।

इसके अलावा इस संघ (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) में मौजूद सभी देश सही नीतियाँ न अपनाने एवं भौगोलिक और जनसांख्यिकीय समानता के कारण भी इस संघ को सफलततम रूप नहीं दे पाए।

इस संगठन के एक जुट न होने का अंदाजा हम इस बात से ही लगा सकते हैं कि नवम्बर, 2014 के बाद इस संगठन में कोई भी शिखर सम्मेलन (SAARC Conference) आयोजित नहीं हुआ है।

सार्क में कितने सदस्य हैं – All members of SAARC in hindi

सार्क यानिकि साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन में वर्तमान में कुल आठ देश मौजूद हैं जोकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, मालदीव एवं अफ़गानिस्तान हैं।

इनके अलावा इस संगठन में कुछ पर्यवेक्षक-देश (Observer Countries) भी शामिल हैं जोकि इस संगठन के द्वारा आयोजित किये जाने वाले शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होते हैं। लेकिन इस संगठन (सार्क) द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। यह पर्यवेक्षक देश सयुंक्त राज्य अमेरिका, चीन, यूनियन संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, मॉरिशस एवं म्यांमार हैं।

सार्क शिखर सम्मेलन की सूची – SAARC Conference List in hindi

क्र. सं. दिनाँक स्थान
पहला7-8 दिसम्बर, 1985ढाका, बांग्लादेश
दूसरा16-17 नवम्बर, 1986बेंगालुरु, भारत
तीसरा2-4 नवम्बर, 1987काठमांडू, नेपाल
चौथा29-31 दिसम्बरइस्लामाबाद, पाकिस्तान
पाँचवां21-23 नवम्बर, 1990माली, मालदीव
छठा21 दिसम्बर, 1991कोलोंबो, श्रीलंका
सातवाँ10-11 अप्रैल, 1993ढाका, बांग्लादेश
आठवां2-4 मई, 1995नई दिल्ली, भारत
नौवां12-14 मई, 1997माली, मालदीव
दसवां29-31 जुलाई, 1998कोलोंबो, श्रीलंका
ग्यारहवां4-6 जनवरी, 2002काठमांडू, नेपाल
बारहवां2-6 जनवरी, 2004इस्लामाबाद, पाकिस्तान
तेरहवां12-13 नवम्बर, 2005ढाका, बांग्लादेश
चौदहवां3-4 अप्रैल, 2007नई दिल्ली, भारत
पंद्रहवां1-3 अगस्त, 2008कोलोंबो, श्रीलंका
सोलहवां28-29 अप्रैल, 2010थिम्फु, भूटान
सत्रहवां10-11 नवम्बर, 2011अड्डू, मालदीव
अठारहवां26-27 नवम्बर, 2014काठमांडू, नेपाल

सार्क के उद्देश्य – Objectives of  SAARC in hindi

  • लोगों के कल्याण को बढ़ावा एवं जीवन गुणवत्ता और जीवन स्तर में सुधार करना है।
  • आर्थिक, सामाजिक, राजनातिक, सांस्क्रतिक एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देना है और एक दूसरे सहयोगी देशों की समस्याओं को समझना है।
  • विकासशील देशों के साथ सहयोग कर दक्षिण एशिया के लोगों की आत्मनिर्भरता में बढ़ोत्तरी करना है।
  • सामान्य या साझा हित के मामलों को अंतराष्ट्रीय मंचों पर एक जुट खड़े होकर काम करना एवं शांति स्थापित करना है।

FAQs – अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – सार्क के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – सार्क के वर्तमान अध्यक्ष या महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) एशाला रुवान वीराकून (Esala Ruwan Weerakoon) हैं जोकि श्रीलंका के निवासी हैं।

प्रश्न – सार्क का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर – सार्क का मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है जिसकी स्थापना 16 जनवरी, 1987 को की गई थी।

प्रश्न – सार्क की स्थापना कब हुई?

उत्तर – सार्क की स्थापना 7-8 दिसंबर, 1985 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई थी।

प्रश्न – सार्क की स्थापना का क्या महत्व है?

उत्तर – सार्क की स्थापना का महत्व एक दूसरे के सहयोग से सभी देशों का आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास को बढ़ावा देना है जिससे की सदस्य देशों में खुशहाली एवं शांति कायम रखी जा सके।

प्रश्न – सार्क में कितने देश हैं?

उत्तर – वर्तमान में सार्क में आठ देश शामिल हैं।

प्रश्न – स्थापना के समय सार्क सदस्य राष्ट्रों की संख्या कितनी थी?

उत्तर – स्थापना के समय सार्क सदस्यों राष्ट्रों की संख्या सात थी।

प्रश्न – सार्क का आठवां सदस्य देश कौन है

उत्तर – सार्क का आठवां सदस्य देश अफगानिस्तान है।

प्रश्न – सार्क का 14वां शिखर सम्मेलन किस देश में हुआ?

उत्तर – सार्क का 14वां शिखर सम्मेलन भारत की नई दिल्ली में हुआ था।

प्रश्न – सार्क का 16वां शिखर सम्मेलन कब और कहाँ हुआ था?

उत्तर – सार्क का 16वां शिखर सम्मेलन 28-29 अप्रैल, 2010 को थिम्फू, भूटान में हुआ था।

प्रश्न – भारत में सार्क का पहला सम्मेलन कब हुआ?

उत्तर – भारत में सार्क का पहला सम्मेलन 7-8 नवम्बर, 1986 को बेंगालुरु में हुआ था।  

प्रश्न – सार्क में अब तक कितने शिखर सम्मेलन हो चुके हैं?

उत्तर – सार्क में अब तक कुल अठारहवें शिखर सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं।

प्रश्न – सार्क का आखिरी सम्मेलन कब हुआ?

उत्तर – सार्क का आखिरी सम्मेलन 26-27 नवम्बर, 2014 को काठमांडू, नेपाल में हुआ था।  

प्रश्न – सार्क के मुख्य सिद्धांत क्या है?

उत्तर – सार्क संगठन के मुख्य सिद्धांत क्षेत्रीय सहयोग, आर्थिक विकास, राजनीतिक स्वतंत्रता एवं सभी देशों का एक जुट होकर अंतराष्ट्रीय मंचों पर एक पक्ष रखना है।

निष्कर्ष – The Conclusion

इस लेख को यहाँ तक पूरा पढने के बाद आपने सार्क (SAARC) संगठन के बारे में पूरी जानकारी को विस्तारपूर्वक जाना। जिसमे हमने सार्क क्या है और इसमें कितने सदस्य देश शामिल हैं | SAARC की स्थापना के अलावा सार्क शिखर सम्मेलन की सूची एवं इससे जुड़े अहम तथ्यों को बहुत ही आसान शब्दों में समझाने का प्रयास किया है।

हमारे इस हिंदी ब्लॉग (hindileaf.com) में पब्लिश की जाने वाली जानकारियाँ अपडेटेड तो होती ही हैं साथ में कढ़ी जांच एवं खोज-बीन के साथ लिखी जाती हैं।

इस लेख में दी गई विस्तार जानकारी सार्क क्या है और इसमें कितने सदस्य देश शामिल हैं | SAARC की स्थापना को लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव उत्पन्न होता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया का जल्द से जल्द जबाव देने का पूरा प्रयास करेंगे।

इसके अलावा इस लेख से यदि आपको कुछ नया जानने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए सोशल बटन्स पर क्लिक कर सभी सोशल मीडिया हेंडल्स पर जरूर शेयर करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply