नमस्कार दोस्तों, आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है | अफ्रीका के देश और राजधानी के बारे में विस्तारपूर्वक सटीकता से जानकारी देने जा रहे हैं।
अनैकों इतिहासकार, वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों का मत है कि इसी महाद्वीप (African Continent) में सबसे पहले मानव-जन्म विकसित हुआ था। इसके अलावा इस महाद्वीप के कई देशों में आज भी अविकसित जन-जातियां मौजूद हैं जोकि प्राचीन बहुरंगी संस्कृतियों की विविधता-भरी झलक दिखलाती है।
अफ्रीका महाद्वीप क्या है – Africa continent in hindi
अफ्रीका महाद्वीप जोकि नाम से ही प्रतीत होता है कि यह एक महाद्वीप (Continent) है। इसका क्षेत्रफल 3, 02, 21, 532 वर्ग किमी० है जोकि दुनिया में मौजूद सभी सात महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप के बाद यह महाद्वीप जनसँख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस अफ्रीकी महाद्वीप के उत्तर में यूरोप महाद्वीप एवं भूमध्य सागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर, पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर, पश्चिम में अंध महासागर मौजूद हैं।
अफ्रीका महाद्वीप में अत्यंत विशाल रेगिस्तान, बड़े-बड़े जंगल एवं घास के मैदानी इलाके, विचित्र जंगली जानवर, बड़ी-बड़ी नदियाँ एवं झीलें पायी जाती हैं।
अफ्रीका महाद्वीप में कुल कितने देश हैं – How many country in African Continent in hindi
वर्तमान समय में अफ्रीका महाद्वीप में सयुंक्त राष्ट्र (United Nations) की मान्यता प्राप्त कुल 54 देश शामिल हैं। इसके अलावा इस महाद्वीप में कुछ ऐसे राष्ट्र हैं जोकि अन्य देशों के नियंत्रण एवं उनके अधीन हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर अफ्रीका महाद्वीप में 54 देशों को ही गिना जाता है।
अफ्रीका के सभी देश और राजधानियां – All African countries list in hindi
देश | राजधानी |
लीबिया | ट्राइपोलि |
तंज़ानिया | डोडोमा |
साउथ अफ्रीका | केपटाउन, प्रेटोरिया, ब्लोएमफोंटेन |
केन्या | नैरोबी |
लाइबेरिया | मोनरोविआ |
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक | बांगुइ |
मॉरिटानिया | नौकचोट |
यूगांडा | काम्पाला |
अल्जीरिया | अल्गीएर्स |
सूडान | खारर्तूम |
मोरक्को | रबात |
इरीट्रिया | असमारा |
अंगोला | लुआंडा |
मोजांबिक | मेपुटो |
घाना | अक्रा |
मेडागास्कर | अन्तानानारिवो |
कैमरून | याओंडे |
कोटे डी’ल्वोइरे | यमौस्सौक्रो |
नामीबिया | विंडहोएक |
नाइजर | निआमी |
गाम्बिया | बंजुल |
बोत्सवाना | गबोरोने |
गैबन | लिब्रेविल |
साओ टोम एंड प्रिंसिपे | साओ टॉम |
लेसोथो | मेसेरु |
बुर्किना फासो | औगाडौगू |
नाइजीरिया | अबुजा |
माली | बामाको |
गिनी-बिस्सौ | बिस्सौ |
मेलावि | लिलोंग्वे |
ज़ाम्बिया | लुसाका |
सेनेगल | डकार |
चाड | एन’द्जमेना |
सोमालिया | मोगदिशु |
ज़िम्बाब्वे | हरारे |
इक्वेटोरियल गिनी | मलाबो |
गिनी | कोनेक्री |
रवांडा | किगली |
मॉरिशस | पोर्ट लुइस |
बेनिन | पोर्टो-नोवो |
बुरुंडी | गितेगा |
तुनिशिया | टुनिस |
एस्वतिनी | म्बाबने, लोबम्बा |
इथियोपिया | एडदिस अबाबा |
साउथ सूडान | जुबा |
मिस्र | साइरो |
जिबोटी | जिबोटी सिटी |
सेयचेल्स | विक्टोरिया |
डी.आर. कांगों | किंशासा |
कोमोरोस | मोरोनि |
टोगो | लोम |
सिएरा लियॉन | फ्रीटाउन |
कोबो वेर्दे | प्राइआ |
कांगो | किंशासा |
FAQs – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
Ans. अफ्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है और वहीं जनसँख्या के आधार पर नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है।
Ans. सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश मौजूद हैं।
Ans. अफ्रीका महाद्वीप में मौजूद सभी देशों की जनसँख्या लगभग 1.38 बिलियन (कई मीडिया चैनलों के अनुसार वर्ष 2021 तक) है।
Ans. अफ्रीका महाद्वीप के कुछ प्रमुख पर्वत कैमरून पर्वत, एटलस पर्वतमाला, किलिमंजारों पर्वत आदि हैं।
निष्कर्ष – The Conclusion
इस ब्लॉग पोस्ट में आपने अफ्रीका महाद्वीप (All information about Africa Continent in hindi) के बारे में जाना है। जिसमे हमने अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है | अफ्रीका के देश और राजधानी के नामों के अलावा अफ्रीका के 54 देशों के नाम (All 54 country of Africa in hindi), अफ्रीका में कितने देश है (All African country in hindi), अफ्रीका की राजधानी (Capital of all African countries in hindi) के बारे में भी बताया है।
इस ब्लॉग पोस्ट को यहाँ तक पूरा पढने के बाद यदि आपका इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रकार का छोटा-बड़ा सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट-बॉक्स में कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। हम आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का जल्द ही जबाव देने का पूरा प्रयास करेंगे।
इसके अलावा अगर यह पोस्ट (African continent in hindi) आपको अच्छा एवं जानकारीपूर्ण लगा हो तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करके जरूर पहुचाएं।
अन्य पढ़ें –