नमस्कार दोस्तों, आज हम दुनिया में मौजूद सभी सात महाद्वीपों के सबसे विशाल महाद्वीप एशिया (Asia) के बारे में जानेंगे जोकि दुनिया में मौजूद कुल ज़मीनी भाग का लगभग तीस प्रतिशत हिस्सा अकेले समेटे हुए है।
दोस्तों सबसे अधिक क्षेत्रफल एवं बाकी के बचे महाद्वीपों की कुल जनसख्याँ को मिलाकर भी उनसे अधिक जनसँख्या समाये हुए एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं उनके नाम और राजधानियाँ के अलावा इस महाद्वीप (Asia Continent in hindi) से जुड़े अहम तथ्यों को सरलतापूर्वक बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं।
एशिया क्या है – What is Asia in hindi
एशिया एक महाद्वीप है जोकि प्रथ्वी के सबसे बड़े भू-भाग की एक इकाई के रूप में उत्तरी गोलार्द्ध में मौजूद है मतलब एशिया प्रथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
एशिया महाद्वीप क्षेत्रफल एवं जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। जिसकी पश्चिमी सीमायें यूरोपीय-महाद्वीप से मिलती हैं और इसी कारण इन दोनों महाद्वीपों को एक नाम उरेशिया के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा यह महाद्वीप हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, भूमध्य सागर आर्कटिक महासागर एवं अंध सागरों से घिरा हुआ है। इसके अलावा यूराल पर्वत एवं काकेशस पर्वत श्रंखला प्राकृतिक तौर पर एशिया महाद्वीप को यूरोपीय-महाद्वीप से अलग करते हैं।
एशिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 44,614,000 किमी०2 है और वहीं इसकी जनसँख्या 464,10,54,775 (2020 के अनुसार) है जोकि दुनिया की कुल जनसँख्या का लगभग 60 प्रतिशत है।
कुछ प्राचीनतम सभ्यताओं (भारतीय संस्कृतियां, इस्लाम, सिंधु घाटी, सुमेर, चीनी आदि) का जन्म इसी महाद्वीप में हुआ था। इसके अलावा एशिया में दुनिया का सबसे ऊँचा पठार (पामीर पठार), दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत (माउंट एवरेस्ट), दुनिया का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र (मानिसराम, मेघालय, भारत) और दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा (सुंदरवन) एशिया महाद्वीप (Asian Continent) में ही मौजूद है।
एशिया में कितने देश हैं – All countries of Asia in hindi
एशिया में कुल 51 देश हैं लेकिन सयुंक्त राष्ट्र के अनुसार केवल 48 देशों को मान्यता मिली हुई है। जिनमे ताइवान, हांगकांग और मकाओ स्वतंत्र देश न होकर अन्य देशों पर निर्भर हैं।
मतलब साफ़ है कि एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश हैं जोकि सयुंक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्र हैं।
एशिया महाद्वीप के उपर्युक्त देशों के अलावा रूस जोकि खुद को यूरोप का हिस्सा मानता है जोकि वर्तमान-समय में यूरोप का हिस्सा ही है लेकिन उसका एक बड़ा हिस्सा एशिया महाद्वीप के सीमा के अन्दर है। इसके अलावा कजाकिस्तान, तुर्की, अजरबैजान, जोर्जिया एवं साइप्रस यूरोप महाद्वीप में थोडा-बहुत हिस्सा रखते हैं लेकिन यह एशिया महाद्वीप के हिस्से हैं।
एशिया के सभी देशों के नाम और राजधानी – All Asian countries and their capitals in hindi
एशियाई देश | राजधानी |
चीन | बीजिंग |
भारत | नई दिल्ली |
इंडोनेशिया | जकार्ता |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद |
बांग्लादेश | ढाका |
जापान | टोक्यो |
फिलीपींस | मनिला |
वियतनाम | हनोई |
तुर्की | अंकारा |
ईरान | तेहरान |
थाईलैंड | बैंकाक |
म्यामांर | नयप्यीडाव |
दक्षिण कोरिया | सीओल |
इराक | बगदाद |
अफगानिस्तान | काबुल |
सऊदी अरब | रियाद |
उज्बेकिस्तान | तश्केंट |
मलेशिया | कुआला लुमपुर |
यमन | साना अ |
नेपाल | काठमांडू |
उत्तर कोरिया | प्योंगयांग |
श्रीलंका | कोलोंबो |
कज़ाकिस्तान | नूर-सुल्तान |
सीरिया | डमस्कस |
कंबोडिया | फ्नोम पेन्ह |
जॉर्डन | अम्मान |
अज़रबैजान | बाकू |
सयुंक्त राष्ट्र अमीरात | अबू धाबी |
ताजिकस्तान | दुशानबे |
इजराइल | जेरूसलम |
लाओस | विएंटियेन |
लेबनान | बेरूत |
किर्ग़िज़स्तान | बिश्केक |
तुर्कमेनिस्तान | अश्गाबात |
सिंगापुर | सिंगापुर सिटी |
ओमान | मस्कट |
फिलिस्तीन | रामल्लाह, जेरूसलम |
कुवैत | कुवैत सिटी |
जॉर्जिया | टबिलिसि |
मंगोलिया | उलानबातार |
अर्मेनिआ | येरवन |
क़तर | दोहा |
बहरीन | मनामा |
तिमोर-लेस्ते | दिली |
सायप्रस | निकोसिया |
भूटान | थिम्फु |
मालदीव | माली |
ब्रूनेई | बन्दर सेरी बेगवान |
FAQs – अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न
Ans. क्षेत्रफल के आधार पर चीन एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
Ans. क्षेत्रफल के आधार पर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है।
Ans. क्षेत्रफल के आधार पर मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है।
Ans. क्षेत्रफल की द्रष्टि से एशिया में भारत का दूसरा स्थान है।
Ans. एशिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन है।
Ans. एशिया का सबसे कम आबादी वाला देश ब्रुनाई (Brunei) है। इसके बाद दूसरा नंबर मालदीव का आता है।
निष्कर्ष – The Conclusion
आज आपने इस लेख के माध्यम से एशिया महाद्वीप के बारे में अहम जानकारी को जुटाया। और इस लेख में हमने एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं उनके नाम और राजधानियाँ के अलावा एशिया महाद्वीप की जरूरी जानकारी को भी समझाया है।
इस लेख के द्वारा एशिया में कितने देश हैं और उनकी राजधानी को अंत तक पढने के बाद यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ।
इसके अलावा इस लेख में दी गई जानकारी एशिया में कितने देश हैं और उनके नाम से आपको कुछ नया सीखने को मिला हो तो नीचे दिए गए सोशल बटन्स पर क्लिक कर इस लेख को अपने दोस्तों आदि के साथ जरूर शेयर करें।
अन्य पढ़ें –