दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं | All continents in hindi

हैलो दोस्तों, आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं | All continents in hindi के बारे में विस्तार से सरलता-पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे।

जैसे कि दुनिया के सभी महाद्वीपों में लगभग 250 देश मौजूद हैं, लेकिन सयुंक्त राष्ट्र (United Nation) के अनुसार 195 देशों में से केवल 193 देशों को ही मान्यता मिली हुई है। जिसमे कहीं न कहीं प्रत्येक देश अपनी ख़ुद की संस्कृति और विशेषताओं के रूप में विश्व-विख्यात है और यही कारण है कि वह अपने ख़ुद के राष्ट्र के रूप में जाना जाता है।

चूँकि सभी देश दुनिया के किसी न किसी महाद्वीप में स्थित हैं और हम इस लेख मे इन्हीं महाद्वीपों (Continents) की विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं। तो हमें पूरी उम्मीद है कि आप इस लेख के अंत तक दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं | All continents in hindi और इनकी विशेषताओं को पढ़कर अपनी जानकारी की पकड़ को मजबूत करेंगे।

दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं | All continents in hindi

दुनिया में कुल महाद्वीपों की संख्या सात है जोकि प्रथ्वी पर मौजूद ज़मीनी भाग हैं। जिनके नाम क्रमशः एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका हैं।

यदि प्रथ्वी के आकार की बात करें तो यह गोलाकार स्थिति में बनी हुई है; जिसमें लगभग 71% पानी तो वहीं 29% ज़मीनी भाग है जोकि 510.1 मिलियन किमी०2 क्षेत्रफल में फैली हुई है। लेकिन हम इंसानों ने सदियों पहले इसे सुविधानुसार कई भागों में बाँटकर नाम दे दिया है जिन्हें हम महाद्वीपों (Continents) के रूप मे जानते हैं।

सात महाद्वीपों के नाम – Seven Continents name in hindi

  1. एशिया महाद्वीप
  2. अफ्रीका महाद्वीप  
  3. यूरोप महाद्वीप
  4. उत्तर अमेरिका महाद्वीप
  5. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
  6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप
  7. अंटार्कटिका महाद्वीप

सातों महाद्वीपों की विशेषताएँ – All Continent’s specialty

सभी महाद्वीप प्रथ्वी पर मौजूद समुन्द्री इलाके से अलग बहुत विशाल ज़मीनी हिस्से हैं। जिन्हें मानव-जाति ने अपनी सहूलियत के आधार पर सात हिस्सों में बाँट रखा है। चलिए इन सभी सात महाद्वीपों की रोचक तथ्य और इनमे मौजूद कुछ देशों के बारे मे जानते हैं।

एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

एशिया महाद्वीप आकार (क्षेत्रफ़ल) और जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जोकि पूरी दुनिया की ज़मीन का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा समेटे हुए है। worldometers.info के अनुसार यह 31,033,131 किमी०2 के क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसमें कुल देशों की संख्या 51 है। यदि इस महाद्वीप के कुछ देशों की बात करें तो इसमें भारत, चीन, जापान, तुर्की, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, इजराइल, सिंगापुर, सऊदी अरब, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, क़तर, श्रीलंका आदि देश शामिल हैं। 

इस महाद्वीप की जनसँख्या बाकी के मह्द्वीपों की कुल जनसँख्या से भी अधिक है। इस महाद्वीप में ख़ाली रेगिस्तान, नदियाँ और दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत पाए जाते हैं।  

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

यदि अफ्रीका महाद्वीप के बारे में बात करें तो यह जनसँख्या और क्षेत्रफ़ल के अनुसार दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल देशों की संख्या 54 है। यदि इस महाद्वीप के कुछ देशों के बारे मे जाने तो इसमें दक्षिण अफ्रीका, मिश्र, नाइजीरिया, केन्या, सूडान, मोरक्को, माली, ज़िम्बाब्वे, घाना आदि देश शामिल हैं। 

इतिहासकार और विशेषज्ञों के अनुसार इसी महाद्वीप मे सबसे पहले मानव-जन्म विकसित हुआ था। इसका अंदाजा हम इस बात से भी लगा सकते हैं की अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में आज भी अविकसित जन-जीवन मौजूद है। जोकि प्राचीन संस्कृतियों की विविधता-भरी झलक दिखाता है। यह महाद्वीप अत्यंत विशाल रेगिस्तान, घने वन, घास के बड़े-बड़े मैदानों, विशाल नदियों एवं झीलों के साथ विचित्र जंगली जानवरों के रूप में जाना जाता है। 

यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

यदि यूरोप महाद्वीप के बारे में बात करें तो जनसँख्या के आधार पर यह तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। वहीं के क्षेत्रफल के आधार पर यह 6वां सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल 48 देशों की संख्या है। यदि इस महाद्वीप के कुछ देशों की बात करें तो इसमें ज़र्मनी, यूनाइटेड किंगडम, इटली, फ्रांस, स्पेन, रूस, रोमानिया, पुर्तगाल, ग्रीस, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, फ़िनलैंड, हंगरी आदि देश शामिल हैं।

यह महाद्वीप अधिकतर ख़ूबसूरत और विकसित देशों के साथ दुनिया-भर में पर्यटन का केंद्र बना हुआ है; इसी कारण दुनिया-भर से यूरोपियन-देशों मे पर्यटकों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है।

उत्तर अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)

उत्तर अमेरिका महाद्वीप जनसँख्या के आधार पर चौथा और वहीं क्षेत्रफ़ल की द्रष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल 41 देशों की संख्या है। यदि इस महाद्वीप के कुछ देशों के बारे मे जाने तो इसमे सयुंक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, जमैका, बहामास, बार्बाडोस आदि देश शामिल हैं।

इस महाद्वीप के ज्यादातर इलाके मे दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश यूनाइटेड स्टेट्स (सयुंक्त राज्य अमेरिका) और कनाडा फैले हुए हैं।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप जोकि जनसँख्या के आधार पर 5वां तो वहीं क्षेत्रफल के आधार पर चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसमें कुल 14 देशों की संख्या है। यदि इस महाद्वीप के कुछ देशों के बारे मे बात करें तो इसमे अर्जेंटीना, ब्राज़ील, कोलंबिया, चिली, पेरू, वेनेज़ुएला, उरुग्वे आदि देश शामिल हैं। 

इस महाद्वीप मे खनिज एवं प्राकृतिक श्रोतों के कारण ज्यादातर हिस्सों में घने जंगल, पहाड़ एवं सबसे लम्बी पर्वत श्रंखला के साथ प्रक्रति ने पैर पसारे हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जिसे ऑशेनिया (Oceania) महाद्वीप भी कहा जाता है। यह महाद्वीप जनसँख्या और क्षेत्रफ़ल के मामले में सबसे छोटा महाद्वीप है। इस महाद्वीप मे कुल पडोसी द्वीप-समूह या फिर कुल देशों की संख्या 23 है। जोकि ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फ़िजी, सामोआ आदि देश शामिल हैं। 

अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent)

अंटार्कटिका महाद्वीप क्षेत्रफ़ल के अनुसार 5वां सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके अलावा यह इकलौता ऐसा महाद्वीप है; जहाँ कोई भी इंसान नहीं रहता है क्योंकि यह महाद्वीप चारों ओर से बर्फ से ढका हुआ है। इस महाद्वीप पर दुनिया-भर के लगभग 5000 शोधकर्ता एवं वैज्ञानिक की हमेशा मौजूदगी रहती है जोकि साल-भर आते-जाते रहते हैं।    

FAQs: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न. दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर – क्षेत्रफ़ल एवं जनसख्याँ के आधार पर एशिया महाद्वीप सबसे बड़ा महाद्वीप है।  

प्रश्न. दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है।

प्रश्न. सातों महाद्वीपों के नाम क्या हैं?

उत्तर – सातों महाद्वीपों के नाम एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्टार्कटिका है।

प्रश्न. सातो महाद्वीपों में कुल कितने देश हैं?

प्रश्न. सातो महाद्वीपों में कुल कितने देश हैं?

निष्कर्ष: The Conclusion

इस लेख में इतना ही जिसमे हमने दुनिया में कुल कितने महाद्वीप हैं | All continents in hindi के अलावा सभी सातों महाद्वीपों की विशेषताएँ (All Continent’s specialty in hindi), 7 mahadeep ke naam hindi main और mahadeep meaning in hindi को आसान और सरल रूप मे समझाया है।

इस आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए आपका दिल से धन्यवाद और यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ; जिसमे हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि आपके अनुसार बदलाव किया जा सके।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप, फेसबुक एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर शेयर करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply