यूनेस्को (UNESCO) क्या है

इस लेख के माध्यम से हम यूनेस्को (UNESCO) क्या है (UNESCO meaning in hindi) और इसके अलावा UNESCO का पूरा नाम क्या है? उनेस्को की स्थापना कब और क्यों हुई? यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ है? और यूनेस्को के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आप यूनेस्को (UNESCO) क्या है (What is meaning of UNESCO in hindi) और यूनेस्को से जुडी अहम जानकारी को इस लेख के अंत तक जरूर पढेंगे।

यूनेस्को क्या है – What is UNESCO in hindi

यूनेस्को (UNESCO) यानिकि यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन (सयुंक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) सयुंक्त राष्ट्र (United Nations) की एक विशेषीकृत संस्था (एजेंसी) है जोकि दुनियाभर में अंतराष्ट्रीय तौर पर गुणकारी शिक्षा, विज्ञान में बढ़ावा एवं सांस्कृतिक निकायों के माध्यम से विश्व-शांति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।

वर्तमान में यूनेस्को (सयुंक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) में कुल 193 सदस्य-राष्ट्र एवं 11 सहयोगी सदस्य-राष्ट्र हैं और वहीं यूनेस्को (UNESCO) का मुख्यालय फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में स्थित है। उनेस्कों की कार्यकारी भाषाएँ अंग्रेजी, अराबिक, फ्रेंच, हिंदी, चाइनीज, रसियन, इटालियन, स्पेनिश एवं पोर्तुगीस हैं।

यूनेस्को का फुल फॉर्म क्या है – UNESCO full form in hindi

यूनेस्को (UNESCO) की फुल फॉर्म ‘यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाईजेशन’ (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) है; जिसे हिंदी में ‘सयुंक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ कहा जाता है।

यूनेस्को की स्थापना कब और क्यों हुई – UNESCO establishment in hindi

यूनेस्को (UNESCO) की स्थापना के बारे में जानने से पहले हमें सयुंक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) की स्थापना के बारे में जानना चाहिए क्योंकि सयुंक्त राज्य के आधार पर ही उनेस्को की स्थापना की गई थी।

चूँकि द्वतीय विश्व युद्ध समाप्त होते-होते दुनियाभर में मौजूद लगभग सभी देश आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके थे। जिसके बाद सभी देशों को विश्व शांति, सुरक्षा और आर्थिक विकास की गुहार के चलते 51 देशों के शुरूआती सहयोग के द्वारा 24 अक्टूबर, 1945 को सयुंक्त राष्ट्र अधिकारपत्र (The United Nations Charter) के माध्यम से आधिकारिक रूप से सयुंक्त राष्ट्र की सेन फ्रांसिस्को, कैलिफ़ोर्निया, सयुंक्त राज्य अमेरिका में स्थापना की गई थी; जिसका मुख्यालय प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक न्यूयॉर्क शहर (यूनाइटेड नेशन) में स्थित है।

सयुंक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद इसी क्रम में एक ऐसी संस्था या संगठन की आवश्यता पड़ी जोकि शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पहलुओं का ध्यान रखे क्योंकि विशेषज्ञों का मानना था कि शिक्षा, सांस्कृतिक एवं विज्ञान की अधिकतम भूमिका के चलन से विश्व-भर में शांति कायम की जा सकती है। शिक्षा, संस्कृति एवं विज्ञान में बढ़ावे के अलावा मानव-गरिमा यानिकि नस्लवादी भेद-भाव को रोकने, कट्टरपंथी हमले, स्कूलों में हिंसक हमले रोकने एवं सूचना के आधुनिक उपकरणों का उपयोग को बढ़ावा आदि चीजों को देखते हुए यूनेस्को की स्थापना (UNESCO establishment in hindi) की प्रक्रिया के तहत 01-16 नवम्बर, 1945 को ब्रिटेन के लन्दन में 44 देशों के प्रतिनिधियों ने सयुंक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया और आधिकारिक रूप से वर्ष 1946 में यूनेस्को (UNESCO) की स्थापना हो गई; जिसका मुख्यालय प्रारम्भ से लेकर वर्तमान तक पेरिस (फ्रांस) में स्थित है।

यूनेस्को (UNESCO) के उद्देश्य –

  • यूनेस्को के सबसे प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के माध्यम से विश्व-शांति और विश्व सुरक्षा को स्थापित करना है।
  • दुनियाभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रोत्साहन करना।
  • विज्ञान सम्बन्धी ज्ञान का अधिक रूप से बढ़ावा और संचार एवं सूचना के माध्यम से मानव-कल्याण का निर्माण करना।
  • यूनेस्को द्वारा दुनियाभर में मौजूद सांस्कृतिक धरोहरों समायोजित करना एवं सदस्यों देशों की विभिन्न प्रकार की संस्कृतियों को विश्व-स्तर पर पहचान देना आदि उद्देश्य हैं।

यूनेस्को (UNESCO) के कार्य –

यूनेस्को यानिकि यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन के सबसे प्रमुख कार्य शिक्षा में अधिकांश रूप से बढ़ावा, प्राक्रतिक विज्ञान, सामजिक, मानव विज्ञान और सूचना एवं संचार का निरंतर विकास करना है। इसके अलावा दुनियाभर के एतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के लिए वैश्विक विरासत कार्यक्रम आदि कार्य करना और साथ ही सदस्य देशों की विभिन्न परंपराओं को बढ़ावा देना है।

FAQs – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम क्या है?

उत्तर – यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन्स एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाईजेशन (सयुंक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) है।

प्रश्न – यूनेस्को के उद्देश्य क्या हैं?

उत्तर – यूनेस्को के सबसे प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के माध्यम से विश्व शांति एवं सुरक्षा को स्थापित करना है।

प्रश्न – यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ है?

उत्तर – यूनेस्को का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है।

प्रश्न – यूनेस्को के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर – यूनेस्को के वर्तमान महानिदेशक ऑड्रे अजौली (Audrey Azoulay) है जोकि एक महिला हैं।

प्रश्न – यूनेस्को में कुल कितने सदस्य हैं?

उत्तर – यूनेस्को में वर्तमान (वर्ष 2022 के अनुसार) में कुल 193 सदस्य-देश एवं 11 सहयोगी सदस्य-देश शामिल हैं।

प्रश्न – यूनेस्को दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – यूनेस्को दिवस प्रत्येक वर्ष 4 नवम्बर को मनाया जाता है।

प्रश्न – यूनेस्को का गठन क्यों हुआ?

उत्तर – यूनेस्को का गठन दुनियाभर में शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के माध्यम से विश्व-शांति स्थापित करने के लिए गया था।

प्रश्न – यूनेस्को की स्थापना के समय सदस्य देशों की संख्या कितनी थी?

उत्तर – यूनेस्को की स्थापना के समय सदस्य देशों की संख्या 44 थी।

प्रश्न – यूनेस्को के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर – यूनेस्को के प्रथम महानिदेशक डॉ. जुलिएन हक्सले (Dr. Julien Huxley) थे।  

निष्कर्ष – The Conclusion

इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़कर आपने यूनेस्को इन हिंदी (UNESCO in hindi) से जुडी आवश्यक जानकारी को जाना है। जिसमे हमने यूनेस्को (UNESCO) क्या है (UNESCO kya hai) और इसके अलावा यूनेस्को Full Form (UNISCO Full Form), यूनेस्को का मुख्यालय (UNESCO headquarter in hindi), उनेस्को के उद्देश्य (UNESCO Objectives in hindi), उनेस्को के कार्य (UNESCO work in hindi) यूनेस्को इन हिंदी यानिकि उनेस्को से जुड़े अहम प्रश्नों को सटीकता से समझाया है।

इस आर्टिकल को यहाँ तक पूरा पढने के बाद यदि आपका हमारे लिए इस आर्टिकल को लेकर किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ क्योंकि हम आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का पूर्ण रूप से सम्मान करते हैं।

इसके अलावा यह जानकारी यूनेस्को (UNESCO) क्या है आपको ज्ञानवर्धक लगी हो और कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन्स के माध्यम से जरूर साझा करें।

अन्य पढ़ें –

This Post Has 2 Comments

  1. Sabana

    UNESCO topic ka Nikal ke do

  2. Sabana

    UNESCO ke bare mein chahie

Leave a Reply