भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियाँ | All Indian Union Territories in hindi

दोस्तों आपको पता है कि भारत में केंद्र शासित प्रदेश कितने हैं और उनकी राजधानीयाँ क्या हैं? नहीं पता तो इस आर्टिकल में बने रहिए क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि केन्द्र शासित प्रदेश किसे कहते हैं और पूर्ण राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश में क्या अंतर होता है?

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आप भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियाँ | All Indian Union Territories in hindi और सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में बोली जानी वाली भाषाओं के बारे में भी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़कर अपने ज्ञान के भंडार को जरूर बढ़ाएंगे।

केन्द्र शासित प्रदेश किसे कहते हैं – Meaning of Union Territories in hindi

केन्द्र शासित प्रदेश भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। केन्द्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार या भारत सरकार का शासन होता है मतलब इन प्रदेशों में भारतीय-राष्ट्रपति केंद्र सरकार की गुजारिश या सिफारिस पर एक प्रशासक या उप राज्यपाल की नियुक्ति करता है जोकि इन केन्द्र शासित प्रदेशों का सबसे प्रमुख होता है।

भारत में मौजूद इन केंद्र शासित प्रदेशों का गठन एवं निर्माण आवश्यक जरूरतों हेतु हुआ था – जैसे कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप का गठन भौगोलिक कारणों के चलते हुआ क्योंकि यह दोनों प्रदेश भारत की ज़मीनी सीमा से दूर समुन्द्र में स्थित हैं।

इनके अलावा पुदुचेरी और ‘दादर एवं एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव’ का गठन भारत में मौजूद सबसे अलग संस्कृति एवं रीति-रिवाजों के चलते हुआ था वहीं बाकी के केन्द्र शासित प्रदेशों का निर्माण प्रशासनिक एवं राजनीतिक कारणों से हुआ था।

यदि केन्द्र शासित प्रदेशों की कार्यकारी क्षमता की बात करें तो प्रशासनिक नीतियाँ एवं नये बिल बनाने हेतु इन प्रदेशों में केंद्र सरकार (सेंट्रल गवर्नमेंट) का अहम किरदार होता है।

भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं – All Union Territories of India in hindi

भारत में वर्ष 2022 के अनुसार कुल केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 8 है। इनके अलावा 28 पूर्ण राज्य हैं मतलब भारत में पूर्ण राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 36 राज्य हैं।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियाँ – All Union Territories of India name in hindi

प्रदेश राजधानी भाषाएँ
दिल्लीनई दिल्ल्लीहिंदी, अंग्रजी
चंडीगढ़चंडीगढ़अंग्रेजी, पंजाबी, हिंदी
जम्मू और कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्म), जम्मू (शीत)कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, हिंदी, अंग्रजी
लदाखलेह (ग्रीष्म), कारगिल (शीत)हिंदी, अंग्रेजी  
पुदुचेरीपोंडिचेरीअंग्रजी, तमिल, फ्रेंच
लक्षद्वीपकवरत्तीअंग्रजी, मलयालम
अंडमान और निकोबार आइलैंडपार्ट ब्लेयरहिंदी, अंग्रेजी
दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीवदमनहिंदी, गुजराती, कोंकणी, मराठी

भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में अंतर – Difference between IndianState and Union Territories in hindi

इस आर्टिकल को यहाँ तक पढ़कर आप जान गए हैं कि भारत के सभी 36 राज्यों में 28 पूर्ण राज्य (Full State) और वहीं 8 केन्द्रशासित प्रदेश (Union Territories) मौजूद हैं। आगे पढ़ते हुए इन राज्यों के अंतर को समझते हैं।

पूर्ण राज्य –

भारत में मौजूद 28 पूर्ण राज्यों में जनता द्वारा चुनी गई सरकार होती है जोकि राज्य सरकार (State Government) के रूप में कार्यरत होती है। जिसका प्रमुख मुख्यमंत्री (Chief Minister) और उसका मंत्रीमंडल होता है जोकि राज्य में नई योजनायें लागू करने, विकास कार्य और साथ में क़ानून बनाने एवं उनमे संशोधन करने का अधिकार आदि रखता है।

सभी पूर्ण राज्यों में एक विधान सभा (Assembly) होती है और कार्यकारी प्रमुख के रूप में राज्यपाल (Governor) होता है।

केन्द्र शासित प्रदेश –

भारत में मौजूद 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी खुद की सरकार नहीं होती है वल्कि इन केन्द्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार या भारत सरकार का शासन होता है। इसके अलावा इन प्रदेशों में भारतीय राष्ट्रपति केंद्र सरकार (सेंट्रल गवर्नमेंट) की सिफारिस पर एक प्रशासक या उप राज्यपाल की नियुक्ति करता है जोकि इन केन्द्र शासित प्रदेशों का सबसे प्रमुख होता है।

बता दें कि दिल्ल्ली, जम्मू-कश्मीर, लदाख, पुदुचेरी, अंडमान निकोबार और द्वीप समूह केन्द्रशासित प्रदेशों का शासन उप राज्यपाल (Lieutenant Governor) के द्वारा संचालित होता है। इसके अलावा बाकी के तीन राज्य चंडीगढ़, लक्षद्वीप और दादर और नगर हवेली एवं दमन और दीव की बागडौर प्रशासकों (Administrators) के हाथों में होती है।

केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली और पुदुचेरी के अलावा बाकी के 6 राज्यों के पास अपनी कोई भी विधानसभा नहीं है।

FAQs – अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

Ans. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर है।

Q. भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

Ans. क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है।

Q. भारत में वर्तमान में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

Ans. भारत में वर्तमान में कुल 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।

Q. जम्मू कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश कब बना?

Ans. जम्मू कश्मीर भारत का केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर, 2019 को बने थे।

Q. लद्दाख की राजधानी का क्या नाम है?

Ans. लदाख की राजधानी लेह (ग्रीष्मकालीन) एवं कारगिल (शीतकालीन) हैं।

Q. पुडुचेरी की राजधानी कौन सी है?

Ans. पुडुचेरी की राजधानी पोंडिचेरी है।

Q. दमन और दीव की राजधानी क्या है?

Ans. दमन और दीव की राजधानी का नाम दमन है।

Q. 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम क्या है?

Ans. 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लदाख, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, ‘अंडमान और निकोबार द्वीप’ और ‘दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव’ हैं।

Q. भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

Ans. भारत में पूर्ण राज्य 28 हैं और वहीं केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल संख्या 8 है।

निष्कर्ष – The Conclusion

दोस्तों इस जानकारी पूर्ण आर्टिकल में इतना ही जिसमे हमने भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियाँ | All Indian Union Territories in hindi और भारत में कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं उनकी राजधानी? मतलब 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और उनकी राजधानी के बारे में में सटीकता से दर्शाया है।

यदि इस आर्टिकल में दी गई किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी जानकारी को लेकर आपका सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ। हम आपकी प्रतिक्रिया का सम्मान करते हैं।

इसके अलावा आपको यह जानकारी (भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के नाम और राजधानियाँ | All Indian Union Territories in hindi) पसंद आयी हो और कुछ नया सीखने को मिला हो तो इस आर्टिकल को नीचे दिए गए सोशल शेयर बटन्स पर क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply