हैलो दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से आप OIC क्या है और इसकी स्थापना कब हुई | OIC me kitne desh hai इन सभी के बारे में सभी प्रकार की जानकारी को विस्तारपूर्वक सरलतम शब्दों में जानेंगे।
ओआईसी क्या है – What is OIC in hindi
ओआईसी यानिकि आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (Organisation of Islamic Cooperation) इस्लामिक या मुस्लिम बहुल देशों का एक संघठन है जोकि राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सभी सहयोगी मुस्लिम देशों (OIC members) का नेतृत्व या उनसे जुडी किसी भी समस्या को पूरी दुनिया के सामने साझा करने का एक मंच है।
ओआईसी (आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन)को इस्लामिक सहयोग संगठन के रूप में भी जाना जाता है। यह इस्लामिक सहयोग संगठन सयुंक्त राष्ट्र के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंतर सरकारी संगठन है।
ओआईसी की फुल फॉर्म क्या है – OIC full form in hindi
ओआईसी (OIC) की फुल फॉर्म आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (Organisation of Islamic Cooperation) है। जिसे इस्लामिक सहयोग संघठन के नाम से भी जाना जाता है।
ओआईसी की स्थापना कब हुई – When was OIC established in hindi
इस संगठन को स्थापित करने का विचार 21 अगस्त, 1969 में अल-अक्शा मस्जिद (Al-Aqsa Mosque) में हुए हमले के बाद आया था। जिसके बाद सबसे पहले सऊदी अरब और मोरक्को देश सामने आये और उन्होंने एक ऐसे प्लेटफार्म को बनाने का विचार रखा जिसमे अल-अक्शा मस्जिद और फिलिस्तीनियों के साथ दुनिया मौजूद सभी मुस्लिमों के हितों की रक्षा की जा सके।
जिसके बाद सऊदी अरब और मोरक्को के विदेश मंत्रालयों द्वारा सात सदस्य देशों की समिति बनी। इस समिति के द्वारा 25 सितम्बर, 1969 को 24 अन्य मुस्लिम बहुल देशों को बुलाकर संगठन बनाने हेतु मोरक्को के रबात शहर में पहली बार इस्लामिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
इस शिखर सम्मेलन के लगभग 6 महीने बाद मार्च 1970 में पहली बार इस्लामी सम्मेलन का संगठन (Organisation of the Islamic conference) सऊदी अरब के शहर जद्दाह (Jeddah) में हुआ। जिसके 2 वर्ष के बाद साल 1972 में इस संगठन (OIC members) ने अपना खुद का चार्टर अपनाकर आधिकारिक तौर पर काम करना शुरू कर दिया।
इस संगठन के बनने के बाद इसमें कई अन्य देश शामिल हुए लेकिन सबसे ज्यादा देश इसमें लगभग दो दशक के बाद निरंतरता से जुड़ते चले गए और इसी कारण वर्तमान समय में इस संगठन में कुल 57 देश शामिल हैं। जिसमें 40 मुस्लिम बहुल देश शामिल हैं।
इस संगठन का नाम वर्ष 2011 तक इस्लामी सम्मेलन का संगठन (Organisation of the Islamic conference) था लेकिन 28 जून, 2011 को 38वें सम्मेलन में इसका नाम बदलकर इस्लामिक सहयोग संगठन (Organisation of Islamic Cooperation) कर दिया गया।
ओआईसी में कितने देश हैं – All countries of OIC in hindi
वर्तमान समय के अनुसार ओआईसी यानिकि आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन में कुल 57 देश (OIC members) शामिल हैं।
ओआईसी में शामिल सभी देशों की सूची – All OIC countries list in hindi
देश | सम्मिलित वर्ष |
सऊदी अरब | 1969 |
मोरक्को | 1969 |
अफगानिस्तान | 1969 |
इंडोनेशिया | 1969 |
पाकिस्तान | 1969 |
ईरान | 1969 |
जॉर्डन | 1969 |
अल्जीरिया | 1969 |
सूडान | 1969 |
सेनेगल | 1969 |
सोमालिया | 1969 |
गिनी | 1969 |
फलिस्तीन | 1969 |
कुवैत | 1969 |
लेबनान | 1969 |
लीबिया | 1969 |
मलेशिया | 1969 |
मिश्र | 1969 |
माली | 1969 |
नाइजर | 1969 |
यमन | 1969 |
चाड | 1969 |
तुनिशिया | 1969 |
मॉरिटानिया | 1969 |
तुर्की | 1969 |
सयुंक्त राज्य अमीरात | 1972 |
बहरीन | 1972 |
सीरिया | 1972 |
सिएरा लियॉन | 1972 |
ओमान | 1972 |
क़तर | 1972 |
यूगांडा | 1974 |
बांग्लादेश | 1974 |
बुर्किना फासो | 1974 |
गबोन | 1974 |
गाम्बिया | 1974 |
गिनी बिस्सौ | 1974 |
कैमरून | 1974 |
इराक | 1975 |
कोमोरोस | 1976 |
मालदीव्स | 1976 |
जिबोटी | 1978 |
बेनिन ब्रुनाई | 1984 |
ब्रूनेई बेनिन | 1986 |
नाइजीरिया | 1986 |
अज़रबैजान | 1992 |
अल्बानिया | 1992 |
तजाकिस्तान | 1992 |
तुर्कमेनिस्तान | 1992 |
कर्ग्यज्स्तान | 1992 |
मोजांबिक | 1994 |
कजाखस्तान | 1995 |
उज्बेकिस्तान | 1996 |
सूरीनेम | 1996 |
टोगो | 1997 |
गुयाना | 1998 |
कोट द’ल्वोइरे | 2001 |
इस्लामिक सहयोग संगठन के उद्देश्य – Objectives of OIC in hindi
ओआईसी (OIC) यानिकि आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन को स्थापित करने का सबसे अहम उद्देश्य मुस्लिम बहुल देशों की संप्रुभता की रक्षा करना था। इसी कारण इस संगठन के चार्टर में संवेधानिक रूप से लिखा गया है कि इस संगठन को बढ़ावा देने के लिए केवल मुस्लिम इच्छुक देश ही इसके सदस्य बन सकते हैं।
लेकिन इस चार्टर के उलट गैर मुस्लिम देशों को OIC में पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है और इसके अलावा कुछ देशों को तो सदस्यता भी मिली है।
ओआईसी (OIC) के बारे में उपर्युक्त अपवाद जानने के बाद इसके कुछ अहम उद्देश्यों को भी देख लेते हैं –
- ओआईसी का सबसे अहम उद्देश्य मुस्लिम-धर्म के प्रति आस्था रखने वाले मुस्लिमों के हितों की रक्षा करना है।
- मुस्लिम धर्म की इस्लामिक एवं धार्मिक धरोहरों की रक्षा एवं फिलिस्तीनी लोगों के ज़मीनी अधिकार दिलाने में काम करना है।
- इस्लामिक देशों को एकजुट कर आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति करना है।
- अंतराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने में सहयोग, न्याययिक नीतियों में सहयोग, मुस्लिमों की स्वंत्रता एवं सभी देशों के साथ तालमेल कर प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है।
इस्लामिक सहयोग संगठन के कार्य – Work of OIC in hindi
ओआईसी यानिकि इस्लामिक सहयोग संगठन के कार्यभार में मुख्य तौर पर सऊदी अरब का बहुत अधिक दब-दबा है। जिमसे ओआईसी का मुख्यालय (OIC Headquarters) सऊदी अरब के शहर जेद्दाह (Jeddah) में ही स्थित है। इस संगठन की आधिकारिक भाषाएँ अराबिक, अंग्रेजी और फ्रेंच हैं।
चलिए अब ओआईसी के कुछ मुख्य कार्यों पर पर भी नजर डाल लेते हैं –
- दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय लोगों की धर्म के प्रति संप्रुभता को बनाए रखना।
- इस संगठन में शामिल सभी देशों के बीच शांति बनाए रखना एवं अंतराष्ट्रीय मंचो पर सहयोगियों देशों (OIC members) का पक्ष रखना।
- संगठन के खिलाफ जाने वाले देश के खिलाफ कढ़े फैसला लेना।
- दुनिया में मौजूद अन्य देशों के साथ आर्थिक संबंधों के बेहतर बनाना।
FAQs – अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न
Ans. ओआईसी का मुख्यालय सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में स्थित है।
Ans. ओआईसी का पूरा नाम (OIC full form) आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन है।
Ans. ओआईसी (OIC) एक इस्लामिक या मुस्लिम बहुल देशों का एक संघठन है जिसमे 57 देश शामिल हैं।
Ans. दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश जनसँख्या के आधार पर इंडोनेशिया है।
इस आर्टिकल में OIC यानिकि आर्गेनाईजेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन से जुडी जानकारी कढ़ी-मेहनत एवं काफी रिसर्च के बाद लिखी गई है। इसके बावजूद यदि आपको लगे कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी में कुछ तथ्य छूट गए हैं या कुछ गलत लिखा गया है तो हमें इस आर्टिकल के अंत में कमेंट के माध्यम से जरूर बताएँ। हम आपके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया का समान रूप से सम्मान करते हैं।
निष्कर्ष – The Conclusion
आपने इस लेख को यहाँ तक पढने के बाद ओआईसी (OIC in hindi) के बारे में सरलतम रूप से जाना है। जिसमे हमने OIC क्या है और इसकी स्थापना कब हुई | OIC me kitne desh hai के अलावा ओआईसी क्या है (OIC kya hai), ओआईसी की फुल फॉर्म क्या है (OIC ki full form kya hai), ओआईसी में कितने देश हैं (OIC me kitne desh hai), ओआईसी के सभी देश (OIC ke sabhi desh), OIC ke kary एवं OIC ke uddeshyon को भी समझाया है।
हमारे इस हिंदी ब्लॉग HindiLeaf.com में पब्लिश किये जाने वाले सभी आर्टिकल्स अपडेटेड तो होते ही हैं साथ में कढ़ी खोज-वीन के साथ लिखे जाते हैं। जिससे पाठक को आवश्यता अनुसार पूर्ण जानकरी मिल सके और उसे किसी अन्य वेबसाइट या ब्लॉग पर जाने की बिलकुल भी जरूरत न पड़े।
इस लेख OIC क्या है और इसकी स्थापना कब हुई | OIC me kitne desh hai | OIC kya hai | OIC ka full form | OIC ka headquarter kahan hai को पूरा पढने के बाद यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
इसके अलावा यह जानकारी आपको लाभकारी लगी हो और कुछ नया जानने को मिला हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
अन्य पढ़ें –