समलैंगिकता क्या होती है | होमोसेक्सुअलिटी मीनिंग इन हिंदी | LGBT full form in hindi

दोस्तों हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसे विषय की चर्चा करने जा रहे हैं जिसकी पूर्णतः जानकारी समाज के बहुत कम हिस्सों में देखने को मिलती है और अगर इसकी थोड़ी-बहुत समझ होती भी है तो इसकी पूरी जानकारी न होने के चलते इस विषय को दबाया चला जाता है। हम इस लेख में समलैंगिकता क्या होती है | होमोसेक्सुअलिटी मीनिंग इन हिंदी | LGBT full form in hindi के बारे में बहुत ही सरलतम रूप में विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।

समलैंगिकता (होमोसेक्सुअअलिटी) एक ऐसा विषय है जिसे पहले सामान्य एवं प्राक्रतिक नहीं समझा जाता था। लेकिन पिछले कुछ दशकों से सामान्य लोगों की समलैंगिकता के प्रति धारणा बदली है। इसी धारणा को अधिक मजबूत करने के लिए हम उम्मीद करते हैं इस लेख में दी गई पूरी जानकारी (homosexual meaning in hindi) को इस लेख के अंत तक आप पूरा पढेंगे।

होमोसेक्सुअल का मतलब क्या होता है – Homosexual meaning in hindi

होमोसेक्सुअल यानिकि समलैंगिक जोकि समान लिंग (same sex gender) के लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं मतलब इन लोगों की मानसिकता प्राकृतिक रूप से समान-लिंग के लोगों के प्रति लगाव, प्यार, व्यवहारिक एवं शारीरिक सम्बन्ध बनाने की इच्छा रखते है।

इसके अलावा होमोसेक्सुअल (homosexuality meaning in hindi) के बारे में अच्छी तरह से समझने से पहले हम मानव-लिंग (human-gender) के बारे में समझते हैं जोकि सामान्यत: प्राकृतिक रूप से पुरुष (male) और महिला (female) के रूप में होते हैं। लेकिन होमोसेक्सुअलटी के आधार पर लिंगो (genders) को दो वर्गों (केटेगरी) में बाँटा जाता है। जिसमे पहला विषम-लैंगिक (Hetero-Sexual) और दूसरा सम-लैंगिक (Homo-Sexual) होता है।

विषम-लैंगिक मतलब पुरुष और महिला आपस में एक दूसरे के प्रति आकर्षित जैसे कि लगाव, प्यार एवं शारीरिक सम्बन्ध रखते हैं। मतलब पुरुष महिला की ओर आकर्षित होता है और वहीं महिला पुरुष की ओर आकर्षित होती है जोकि प्राकृतिक है और यह दुनियाभर देखा जाता है।

सम-लैंगिक यानिकि होमो-सेक्सुअल्स को कई वर्गों (केटेगरीज) में बाँटा जाता है जोकि लेस्बियन (Lesbian), गे (Gay), बाइ-सेक्सुअल (Bi-Sexual), ट्रांस-जेंडर (Trans-Gender), इंटर-सेक्स (Inter-Sex) और क्यूअर (Queer) केटेगरी होती।

लेस्बियन का मतलब क्या होता है – Lesbian meaning in hindi

लेस्बियन मतलब एक महिला (फीमेल) अन्य महिला (फीमेल) के प्रति आकर्षित होती है तो वह लेस्बियन (Lesbian) कहलाती है। आसान भाषा में कहें तो एक लकड़ी को किसी अन्य लड़की से मोहब्बत हो जाती है लेस्बियन लड़की किसी लड़के की ओर आकर्षित नहीं होती हैं और इन्हें लड़कों के साथ मानसिक एवं शारीरक तौर पर शारीरिक-सम्बन्ध बनाना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। हालाँकि लेस्बियन लड़की की शारीरिक बनावट आम लड़की की तरह ही होती है और उसके अलावा किसी को नहीं पता होता कि वह एक लेस्बियन (समलैंगिक) है।

लेस्बियन या होमोसेक्सुअल कम्युनिटी के लोगों के लिए पुराने समय में पार्टनर ढूढना बहुत मुश्किल था। लेकिन वर्तमान समय में ऑनलाइन डेटिंग एप्प की जरिए यह लोग आसानी से एक दूसरे से मिल सकते हैं।

गे का मतलब क्या होता है – Gay meaning in hindi

गे (पुरुष) यह लेस्बियन (लड़कियों) का ठीक उलट होते है मतलब एक पुरुष (मेल) अन्य पुरुष (मेल) के प्रति आकर्षित होता है तो वह गे (Gay) कहलाता है। आसान भाषा में कहे तो एक लड़के को किसी अन्य लड़के से मोहब्बत हो जाती है।  गे(लड़के) लड़कियों की ओर आकर्षित नहीं होते हैं और इन्हें लड़कियों के साथ मानसिक एवं शारीरिक तौर पर शारीरिक-सम्बन्ध बनाना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। हालांकि गे (पुरुष या लड़का) की शारीरिक बनावट आम लड़कों की तरह ही होती है और इनके अलावा किसी को नहीं पता होता कि वह एक गे (समलैंगिक) है।

बाइसेक्सुअल क्या होता है – Bisexual meaning in hindi

बाइसेक्सुअल मतलब जब कोई पुरुष (मेल) एक महिला और पुरुष दोनों के प्रति आकर्षित हो या इसके उलट कोई महिला (फीमेल) एक पुरुष और महिला दोनों के प्रति आकर्षित हो तो वह बाइसेक्सुअल (Bisexual) कहलाते हैं। इस स्थिति में कोई महिला या पुरुष दोनों (पुरुष-महिला) के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना लेते हैं।

यह लोग अपनी बाइसेक्सुअलटी (Bisexuality) के बारे में अपने परिवार को कभी बता ही नहीं पाते कि मैं लड़का और लड़की दोनों की ओर आकर्षित होता हूँ और बाइसेक्सुअल रहते ही इन लोगों (महिला या पुरुष) की शादी हो जाती है और बच्चे पैदा भी हो जाते हैं। लेकिन ऐसे लोग अपने पत्नी या पति के साथ शारीरिक संबंधों के अलावा मौका मिलने या इच्छा के अनुसार अपना बाइसेक्सुअल-पार्टनर को ढूंढकर उसके साथ भी प्यार एवं शारीरिक सम्बन्ध बना लेते हैं। मतलब इस कम्युनिटी के लोगों के पास बहुत बड़ी एडवांटेज होती है कि यह अपने माइंडसेट के आधार पर लड़की या लड़कों दोनों में से किसी को भी पसंद कर सकते हैं।

ट्रांसजेंडर या थर्डजेंडर का मतलब क्या होता है – Transgender meaning in hindi

ट्रांसजेंडर या थर्ड-जेंडर जोकि भारत में आमतौर पर इन्हें किन्नर, हिजड़ा एवं छक्का कहकर बुलाया जाता है। ट्रांसजेंडर्स के गुप्तांग (genitals) सामान्य लोगों की तरह पूरी तरह से विकसित नहीं होते हैं। लेकिन ट्रांसजेंडर्स (Transgender) के कायदे एवं तौर तरीके सबसे अलग होते हैं और या एक साथ परिवार की तरह रहकर एक-दूसरे का पूरा ख़याल रखते हैं।

इसके अलावा यह वह लोग होते हैं जिनका जन्म तो एक पुरुष (लड़के) के शरीर में होता लेकिन इनकी फीलिंग्स इसके उलट एक महिला (लड़की) की होती है और ऐसे ही एक महिला (लड़की) जिसे लगता है कि मेरी फीलिंग्स के अनुसार मेरा शरीर सही नहीं है क्योंकि उसका खुद को देखने का नजरिया एक लड़के के जैसा होता है।

इनके अलावा यदि कोई पैदा होने के दौरान लड़का मान लिया गया और उसने अपनी युवा अवस्था आते-आते खुद को एक लड़की के रूप में पाया। जिसके बाद अगर वह किसी लड़के से प्यार करेगा तो उसे हेट्रोसेक्सुअल-ट्रांसजेंडर और वहीं लड़की से प्यार करेगा तो लेस्बियन-ट्रांसजेंडर माना जाएगा और अगर दोनों से प्यार करेगा तो उसे बाइसेक्सुअल-ट्रांसजेंडर माना जाएगा।

इसके उलट कोई पैदा होने के दौरान लड़की मान ली जाती है और उसने युवा अवस्था आते-आते खुद को एक लड़के के रूप में पाया। जिसके बाद अगर वह किसी लड़की से प्यार करेगा तो उसे हेट्रोसेक्सुअल-ट्रांसजेंडर और वहीं लड़के से प्यार करेगी तो गे-ट्रांसजेंडर माना जाएगा और अगर दोनों से प्यार केरगा तो उसे बाइसेक्सुअल-ट्रांसजेंडर माना जाएगा।  

इंटरसेक्स का मतलब क्या होता है – Intersex meaning in hindi

इंटरसेक्स एक प्रकार के ट्रांसजेंडर ही होते हैं जोकि दुनियाभर में न के बराबर होते हैं। इस प्रकार के लोगों के जन्म के दौरान डॉक्टर्स द्वारा गुप्तांग (जेनीटिल्स) से तय नहीं हो पाता है कि यह लड़के हैं या फिर लड़की जोकि बड़े होकर लड़का, लड़की या ट्रांसजेंडर कुछ भी बन सकते है।

इस कम्युनिटी के लोगों के प्राकृतिक तौर पर ऐसा पैदा होने के चलते इनका बचाव करने के लिए एल.जी.बी.टी.क्यू.आई. कम्युनिटी (LGBTIQ Community) आगे आती है और इन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करती है।  

क्यूअर का मतलब क्या होता है – Queer meaning in hindi

सभी प्रकार के समलैंगिक यानिकि लेस्बियन, गे, बाइ-सेक्सुअल, ट्रांस-जेंडर और इंटर-सेक्स को क्यूअर कम्युनिटी कहा जाता है। जिसे शोर्ट रूप में एल.जी.बी.टी.आई कम्युनिटी भी कहा जाता है। इस कम्युनिटी में ऐसे लोग भी आते हैं जिन्हें मालूम नहीं है कि उनकी क्या पहचान (मेल, फीमेल, लेस्बियन, गे और ट्रांसजेंडर) है। मतलब यह लोग अपने आप की फीलिंग्स को आइडेंटीफाई नहीं कर पाते हैं और इसी के चलते क्यूअर (Queer) कम्युनिटी इन लोगों को स्वीकार करती है।

इसके अलावा सामान्य तौर पर इस कम्युनिटी में समलैंगिक यानिकि होमोसेक्सुअल मतलब लेस्बियन, गे और बाइसेक्सुअल को रखा जाता है। लेकिन ट्रांसजेंडर और इंटर-सेक्स को भी समानता के आधार पर इस केटेगरी में रख लिया जाता है। 

एलजीबीटी का फुल फॉर्म क्या होता है – LGBT full form in Hindi

एलजीबीटी की फुल फॉर्म लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल एवं ट्रांसजेंडर होती है। इसके अलावा इसे एल.जीबी.टी.आई.क्यू से भी पुकारा जाता है जिसकी फुल फॉर्म लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, इंटरसेक्स और क्यूअर होतीहै।

हेट्रोसेक्सुअल क्या होता है – Heterosexual meaning in hindi

हेट्रोसेक्सुअल यानिकि विषम-लैंगिक मतलब महिला और पुरुष के दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं जैसे कि लगाव, प्यार, व्यवहारिक एवं शारीरिक सम्बन्ध बानाते हैं तो यह हेट्रोसेक्सुअलटी (Heterosexuality) कहलाती हैं जोकि यह प्राकृतिक तौर पर दुनियाभर देखा जाता है।

इसके अलावा बता दें कि गे, लेस्बियन और बाइसेक्सुअल यानिकि होमोसेक्सुअल होना भी इतना नार्मल है जितना की हेट्रोसेक्सुअल क्योंकि होमोसेक्सुअल भी आम लोगों की तरह पार्टनर ढूँढ़ते हैं और रिलेशन में दोनों की सहमति न हो तो ब्रेकअप यानिकि रिश्ता बिलकुल ख़तम कर देते हैं और फिर अपनी कम्युनिटी के किसी नए पार्टनर को तलाश करते हैं।

होमोसेक्सुअलिटी या एलजीबीटीआई के अधिकार – LGBT Rights in hindi

वर्षों तक इस कम्युनिटी (Homosexual community in hindi) को कमजोर एवं दिमागी रूप से बीमार माना जाता था और इन पर कानूनी कार्यवाही भी की जाती थी। लेकिन वर्तमान में होमोसेक्सुअललिटी या समलैगिकता के अधिकारों की बात करें तो दुनिया के अनैकों देशों में इस कम्युनिटी के हक़ के लिए क़ानून बनाए जा चुके हैं। वहीं भारत में भी वर्ष 2018 में समलैगिकता (होमोसेक्सुअलिटी) कानूनी रूप से वैध मानी जाने लगी है हालांकि इस कम्युनिटी के लोगों के प्रति सामान्य लोगों द्वारा लगातार बदलाव देखे जा रहे हैं लेकिन एक भारतीय होने के नाते आपको इस कम्युनिटी (Homosexual community) से जुड़े हर शख्स की इज्जत एवं उसका खुलकर समर्थन करना चाहिए।

इसके अलावा होमोसेक्सुअललिटी (Homosexuality meaning in hindi) को लेकर दुनियाभर में जून महीने को सतरंगी कपडे पहनकर प्राइड-मंथ के रूप में मनाया जाता है जोकि एलजीबीटीक्यूआई कम्युनिटी के लोगों के अधिकारों का बचाव कर एवं इस कम्युनिटी का प्रचार कर मिसाल के तौर पर देखा जाता है।

बता दें कि यदि कोई लडकी प्राकृतिक रूप से लेस्बियन है तो उसकी क्या गलती है कि वह लेस्बियन (Lesbian) है जोकि लड़कियों के प्रति आकर्षित होती है। यदि समाज के निर्देनुसार उसकी शादी किसी लड़के से करवा दी जाती है तो वह शादी लम्बे समय तक चल ही नहीं पाती है। इसी प्रकार प्राकृतिक रूप से कोई लड़का गे (Gay) है तो वह किसी लड़की के साथ शादी-सुदा जीवन बिता ही नहीं सकता है। इसीलिए पूरी समाज को इस चीज को समझकर इनका साथ देना चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक मानसिकता जन्म के साथ किसी को भी हो सकती है।

FAQs – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. समलैंगिक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. समलैंगिक यानिकि होमोसेक्सुअल मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जोकि लेस्बियन, गे और बाइसेक्सुअल होते हैं। लेकिन इनके अलावा इस केटेगरी में ट्रांसजेंडर और इंटरसेक्स को भी रखा जाता है।

Q. समलैंगिक विवाह का मतलब क्या है?

Ans. समलैंगिक का विवाह मतलब पुरुष का पुरुष से और औरत का औरत विवाह होता है जोकि जिस देश के निवासी होते हैं उस देश के क़ानूनों के तहत ही यह लोग विवाह कर सकते हैं।

Q. गे की पहचान क्या है?

Ans. गे (पुरुष) किसी लड़की की तरफ आकर्षित न होकर अपने जैसे पुरुष की तरफ ही आकर्षित होता है। उसके साथ दोस्ती एवं शारीरिक सम्बन्ध बनाने की भी इच्छा रखता है।

Q. गे कौन सी बीमारी है?

Ans. गे कोई बीमारी नहीं है वल्कि गे होने की एक प्रकार की प्राकृतिक मानसिकता किसी भी पुरुष में प्राक्रतिक रूप से जन्म-जात से ही होती है।

Q. गे कैसे पैदा होते हैं?

Ans. गे नार्मल बच्चों की तरह ही पैदा होते हैं लेकिन किशोर अवस्था में आते-आते उनका समान-लिंग (same gender) के लोगों के प्रति आकर्षित होना पैदा हो जाता है।

Q. क्या गे बच्चे पैदा कर सकते है?

Ans. गे एक पुरुष होता है और वह पुरुष से ही शादी करता है लेकिन वह सरोगेसी के माध्यम से अपना स्पर्म देकर पिता बन सका है।

Q. गे और लेस्बियन का मतलब क्या होता है?

Ans. गे का मतलब एक पुरुष अन्य पुरुष के प्रति आकर्षित होता है और उसी के साथ रहना चाहता है। वहीं लेस्बियन में एक महिला अन्य महिला के प्रति आकर्षित होती है और उसी के साथ रहना चाहती है।

Q. एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी का क्या मतलब है?

Ans. एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी होमोसेक्सुअल लोगों की कम्युनिटी है जिसमे लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्यूअर आते हैं।

निष्कर्ष – The Conclusion

इस लेख को यहाँ तक पढने के बाद आपने समलैंगिक यानिकि होमोसेक्सुअलटी (homosexuality meaning in hind) के बारे में विस्तारपूर्वक सरलता से जाना है। जिसमे हमने समलैंगिकता क्या होती है | होमोसेक्सुअलिटी मीनिंग इन हिंदी | LGBT full form in hindi के अलावा होमोसेक्सुअल किसे कहते हैं? (Homosexual kise kahte hai), बाइसेक्सुअल क्या होता है? (Bisexual kya hota hai), गे क्यों बनते हैं? (Gay kyon bante hai), गे के लक्षण क्या होते है? (Gay ke lakshan kya hote hai), गे होने के फायदे (Gay hone ke fayde), गे होने के नुकसान (Gay hone ke nuksan), होमो मीनिंग इन हिंदी (homo meaning in hindi), गे मीन्स इन हिंदी (gay means in hindi), एलजीबीटी का फुल फॉर्म (LGBT full form in Hindi), एलजीबीटीआईक्यू कम्युनिटी क्या है? (What is LGBTIQ community in hindi), एल.जी.बी.टी.आई.क्यू का मतलब (lgbtiq meaning in hindi) के बारे में भी समझाने का प्रयास किया है।

इस लेख समलैंगिकता क्या होती है | होमोसेक्सुअलिटी मीनिंग इन हिंदी | LGBT full form in hindi को यहाँ तक पूरा पढने के बाद यदि आपके मन में इस विषय से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएँ।

इसके अलावा यह जानकारी समलैंगिकता क्या होती है | होमोसेक्सुअलिटी मीनिंग इन हिंदी | LGBT full form in hindi आपको ज्ञानवर्धक लगी हो और कुछ नया सीखने को मिला हो तो इस जानकारी को अपने तक सीमित मत रखिए और नीचे दिए सोशल शेयर बटन्स के माध्यम से अपने दोस्तों, परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।

अन्य पढ़ें –

Leave a Reply