मिलियन बिलियन और ट्रिलियन क्या होते है

दोस्तों आपने बहुत बार Million, Billion और Trillion इकाइयाँ जरूर सुनी या कहीं लिखी देखी होंगी। क्या आपको पता है कि मिलियन बिलियन और ट्रिलियन क्या होते है इसके अलावा इन इकाइयों का इस्तेमाल कब और कैसे किया जाता है? तो इस पोस्ट में बने रहिये क्योंकि आप इस लेख के आखिर तक अंतराष्ट्रीय इकाइयाँ मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन के उपयोग को बहुत ही सरल और पूर्ण रूप में समझेंगे।

Million Billion और Trillion का मतलब क्या है | million billion trillion in hindi

यदि मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन इकाइयों की बात करें तो यह सभी अंतराष्ट्रीय इकाइयाँ हैं जोकि दुनिया भर में ‘अंतराष्ट्रीय-प्रणाली’ (International system) के रूप में बड़ी संख्याओं की गणना करने में इस्तेमाल की जाती हैं।

यदि ‘भारतीय-प्रणाली’ (Indian system) की बात करें तो भारत में इन इकाइयों का प्रयोग नहीं किया जाता है वल्कि भारत में हजार (Thousand), लाख (Lac), करोड़ (Crore) और अरब (Arab) आदि इकाइयों का प्रयोग गणना करने के लिए किया जाता है। इसी कारण भारत में अधिकतर लोग मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन इकाइयों द्वारा गणना करने में हमेशा उलझन में रहते हैं।

चलिए इन अंतराष्ट्रीय-प्रणाली की इकाइयों का इस्तेमाल नीचे दिए गए कुछ उदाहरणों से समझते हैं। –   

  • आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया हैंडल यूट्यूब, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि का इस्तेमाल तो करते ही हैं। इसीलिये आपने एक चीज हमेशा नोटिस की होगी कि इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर लाइक-डिसलाइक और व्यू (view) की संख्या हजार (K), मिलियन (M) और बिलियन (B) में काउंट (जोड़ी) की जाती है।
  • जब कभी भी हम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की बात करते हैं या किसी देश की आर्थिक-ताक़त (GDP) की बात करते हैं। तो इनकी गणना करने के लिए अंतराष्ट्रीय तौर पर हम इन्ही इकाइयों का इस्तेमाल करते हैं। मतलब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तिओं की कुल सम्पति बिलियन (Billion) डॉलर्स में आंकते है तो देशों की कुल जीडीपी ट्रिलियन (Trillion) डॉलर में आंकते हैं।  
  • जैसे कि फरबरी 2021 के अनुसार जेफ़ बेजोस और एलोन मस्क की कुल सम्पति क्रमशः 192.4 मिलियन डॉलर तथा 173.7 मिलियन डॉलर है। वहीं 2020 IMF के आंकड़ो के अनुसार सयुंत राज्य अमेरिका और चीन की कुल जीडीपी क्रमशः 20.81 ट्रिलियन डॉलर तथा 14.86 ट्रिलियन डॉलर है।

दोस्तों ऊपर दिए उदाहरणों से आप समझ गए होंगे कि मिलियन, बिलियन और ट्रिलियन का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ करते हैं।

1 मिलियन में कितना होता है? – 1 million meaning in hindi

यदि मिलियन (Million in hindi) इकाई की बात करें तो 1 मिलियन 10 लाख के बराबर होता है। इसी प्रकार 5 मिलियन 50 लाख और 10 मिलियन 1 करोड़ के बराबर होते हैं। बता दें कि आज के समय में मिलियन (Million) शब्द का इस्तेमाल यूट्यूब (YouTube) पर विडियोज के व्यू (view), सब्सक्राइबर और लाइक-डिसलाइक को काउंट करने में बहुत अधिक किया जाता है। 1 million in rupees in hindi –

  • 1 मिलियन = 10 लाख
  • 5 मिलियन = 50 लाख
  • 10 मिलियन = 1 करोड़
  • 50 मिलियन = 5 करोड़
  • 100 मिलियन = 10 करोड़

1 बिलियन में कितना होता है? – 1 billion meaning in hindi

यदि बिलियन (Billion in hindi) इकाई की बात करें तो 1 बिलियन 1 अरब (100 करोड़) के बराबर होता है। इसी प्रकार 5 बिलियन 5 अरब (500 करोड़) और 10 बिलियन 10 अरब (1000 करोड़) के बराबर होते हैं। बता दें कि आज के समय में बिलियन (Billion) शब्द का इस्तेमाल दुनिया में मौजूद सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति (Net worth) की गणना करने में बहुत अधिक किया जाता है। 1 Billion in rupees in hindi –

  • 1 बिलियन = 1 अरब (100 करोड़)
  • 5 बिलियन = 5 अरब (500 करोड़)
  • 10 बिलियन = 10 अरब (1,000 करोड़)
  • 50 बिलियन = 50 अरब (5,000 करोड़)
  • 100 बिलियन = 100 अरब (10,000 करोड़)

1 ट्रिलियन में कितना होता है? – 1 trillion meaning in hindi

यदि ट्रिलियन (Trillion in hindi) इकाई की बात करें जोकि बहुत बड़ी इकाई है। 1 ट्रिलियन 10 खरब या 1 लाख करोड़ के बराबर होता है। इसी प्रकार 5 ट्रिलियन 50 खरब या 5 लाख करोड़ और 10 ट्रिलियन 100 खरब या 10 लाख करोड़ के बराबर होते हैं। बता दें ट्रिलियन (Billion) शब्द का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है क्योंकि यह बहुत बड़ा नंबर (इकाई) है। आपने ट्रिलियन शब्द का इस्तेमाल दुनिया के अमीर देशों की जीडीपी के आंकड़ों की गणना के दौरान जरूर सुना होगा। 1 Trillion in rupees in hindi –

  • 1 ट्रिलियन = 10 खरब (1 लाख करोड़)
  • 5 ट्रिलियन = 50 खरब (5 लाख करोड़)
  • 10 ट्रिलियन = 100 खरब (10 लाख करोड़)
  • 50 ट्रिलियन = 500 ख़रब (50 लाख करोड़)
  • 100 ट्रिलियन = 1000 ख़रब (100 लाख करोड़)

million-billion-trillion-in-hindi

इसे भी जाने: कभी न मरने वाली दुनिया की सबसे मशहूर लड़की की कहानी?

भारतीय और अंतराष्ट्रीय संख्या प्रणाली  

अंतराष्ट्रीय प्रणालीभारतीय प्रणाली संख्याएँ
1 K1 हजार1,000
1 मिलियन10 लाख1,000,000
1 बिलियन 100 करोड़1,000,000,000
1 ट्रिलियन10 खरब (1 लाख करोड़)1,000,000,000,000

FAQs – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – 1 मिलियन में कितने रुपये होते हैं?

उत्तर – 1 मिलियन में 10 लाख रुपये होते हैं।

प्रश्न – 1 मिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर – 1 मिलियन की संक्या में कुल 6 जीरो होते है।

प्रश्न – 1 बिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर – 1 बिलियन की संख्या में कुल 9 जीरो होते हैं।

प्रश्न – 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?

उत्तर – 1 ट्रिलियन की संख्या में कुल 12 जीरो होते हैं।

आज आपने क्या सीखा –

इस लेख में इतना ही जिसमे हमने मिलियन बिलियन और ट्रिलियन क्या होते है (million billion trillion meaning in hindi) के अलावा 1 मिलियन में कितना होता है (1 million meaning in hindi), 1 बिलियन में कितना होता है (1 billion meaning in hindi), 1 ट्रिलियन में कितना होता है (1 trillion meaning in hindi), मिलियन क्या है (Million in hindi), बिलियन क्या है (Billion in hindi), ट्रिलियन क्या है (Trillion in hindi) और 1 मिलियन में कितने रुपये होते है (1 million in rupees in hindi), 1 बिलियन में कितने रुपये होते है (1 billion in rupees in hindi), 1 ट्रिलियन में कितने रुपये होते है (1 trillion in rupees in hindi) को कम और सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है।

यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ और इस लेख में दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी और कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Leave a Reply