दोस्तों आपको पता है कि नोबेल पुरस्कार को दुनिया का सर्वोच्च एवं प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है जोकि दुनिया की प्रगति में सहयोग एवं शांति के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार (Nobel Prize) को हासिल करना दुनिया में मौजूद प्रत्येक वैज्ञानिक एवं समाजसेवी का सपना होता है।
लेकिन आप जानते हैं कि नोबेल पुरस्कार क्या है | नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है | Nobel prize in hindi यदि नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल के अंत तक बने रहिये क्योंकि आप इस आर्टिकल के माध्यम से नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से जुडी सटीक एवं आसान जानकारी को पढेंगे।
नोबेल पुरस्कार क्या है – Nobel Prize meaning in hindi
नोबेल पुरस्कार दुनिया का सर्वोच्च एवं सम्मानीय पुरस्कार माना जाता है जोकि नोबेल फाउंडेशन के द्वारा महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दुनिया की प्रगति में सहयोग करने वाले व्यक्तियों को कई क्षेत्रों में अलग-अलग प्रत्येक वर्ष 12 दिसम्बर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर आयोजित किये जाते हैं।
नोबेल पुरस्कार का इतिहास – Nobel prize history in hindi
यदि नोबेल पुरस्कार के इतिहास के बारे में बात करें तो यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की याद में दिया जाता है। जिन्होंने भयंकर तबाही एवं बर्बादी करने वाली डायनामाइट का आविष्कार किया था।
अल्फ्रेड नोबेल का जन्म स्वीडन देश के स्टॉकहोल्म शहर में हुआ था जोकि बड़े होकर एक एक केमिस्ट, इंजिनियर एवं वैज्ञानिक बने।
महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल में अपने जीवनकाल में लगभग 355 अविष्कार किये थे। जिस कारण उन्होंने बहुत अधिक कामयाबी एवं धन कमाया था। लेकिन उनका द्वारा किया गया डायनामाइट (Dynamite) के आविष्कार बहुत अधिक प्रशिद्ध रहा जिस कारण उन्हें विश्व प्रशिद्धि एवं खूब सारा पैसा मिला।
अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) के गुजरते जीवन में एक वक़्त ऐसा आया जब उन्होंने अपने भाई को खो दिया। भाई के देहांत के बाद नोबेल ने सोचा कि उन्होंने पैसा तो बहुत कमा लिया है और अब उन्हें समाज के भले के लिए कुछ करना चाहिए।
जब 10 दिसंबर, 1896 को अल्फ्रेड नोबेल का देहांत हुआ तो उन्होंने अपने देहांत से पहले एक वसीयत तैयार करवायी थी जिसमे उन्होंने कहा था कि वह दुनिया को कुछ देकर जाना चाहते हैं। उस वसीयत के मुताबिक उन्होंने अपनी लगभग 94 फ़ीसदी संपति एक फाउंडेशन के तहत जमा कराने की बात कही और कहा मेरी यह संपती समाज के भले एवं अच्छे कार्यों के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए।
बता दें कि सर अल्फ्रेड (Alfred) द्वारा लिया गया यह एक बहुत अच्छा निर्णय था लेकिन शुरुआत में सर अल्फ्रेड के परिवार ने इस वसीयत को मानने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में कागजी कार्यवाही होने के बाद वह लोग इस फैसले से सहमत हो गए थे।
जिसके बाद 27 नवम्बर, 1895 को अल्फ्रेड नोबेल की आखिरी वसीयत के मुताबिक उनकी संपत्ति का बहुत बड़ा हिस्सा पुरष्कार हेतु एक ट्रस्ट को सुरक्षित रख दिया गया था।
अल्फ्रेड नोबेल की म्रत्यु के कुछ सालों बाद 29 जून, 1900 में नोबेल फाउंडेशन (Nobel Foundation) की स्थापना हुई और अगले ही वर्ष 1901 से पुरस्कार देने का कार्य शुरू हो गया।
नोबेल फाउंडेशन जोकि अब नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) की आर्थिक बैंक एवं मुख्य आर्थिक शाखा है। अल्फ्रेड ने अपनी वसीयत में लिखा था कि यह फाउंडेशन अलग-अलग क्षेत्रों में पुरुस्कार वितरण करेगी जोकि आज तक यह फाउंडेशन कर रही है।
नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है
नोबेल पुरुस्कार महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में उनकी वसीयत के द्वारा बनाई गई नोबेल फाउंडेशन के माध्यम से समाज के कल्याण एवं अच्छे कार्यों के लिए कई क्षेत्रों (अर्थशास्त्र, शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी एवं रसायन) में दिए जाते हैं।
नोबेल पुरुस्कार के लिए अधिकतम तीन लोगों को किसी दो अलग-अलग कार्यों के लिए चुना जाता है। इन पुरुस्कारों की घोषणा अक्टूबर के शुरूआती महीने में कर दी जाती है लेकिन इन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसम्बर को हर वर्ष स्वीडन एवं नॉर्वे में किया जाता है।
नोबेल विजेता को पुरुस्कार (Award) के रूप में एक डिप्लोमा, मैडल एवं एक मिलियन डॉलर (लगभग 7.7 करोड़ रुपये) दिए जाते हैं।
बता दें की नोबेल पुरस्कार में दी जाने वाली इतनी बड़ी राशि अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई सम्पति के निवेश पर अर्जित की ब्याज से आती है।
नोबेल पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है
वर्तमान समय में नोबेल पुरस्कार कुल 6 क्षेत्रों में दिए जाते हैं जोकि भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य, शांति एवं अर्थशास्त्र हैं।
- भौतिकी में नोबल पुरस्कार ‘द रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन’ के द्वारा दिया जाता है।
- रसायन में नोबेल पुरस्कार ‘द रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन’ के द्वारा दिया जाता है।
- चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार ‘द नोबेल असेंबली एट करोलिंक्सा इंस्टिट्यूट, स्टॉकहोल्म, स्वीडन’ के द्वारा दिया जाता है।
- साहित्य में नोबेल पुरस्कार ‘द स्वीडिश अकैडमी, स्टॉकहोल्म, स्वीडन’ के द्वारा दिया जाता है।
- शांति में नोबल पुरस्कार ‘पार्लियामेंट ऑफ़ स्वीडन के द्वारा गठित सदस्यों’ के द्वारा दिया जाता है।
- अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार ‘द रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ़ साइंसेज, स्टॉकहोल्म, स्वीडन’ के द्वारा ही दिया जाता है।
नोबेल के शांति पुरस्कार को हम किसी व्यक्ति विशेष के अलावा किसी संस्था या इंस्टिट्यूट को भी दे सकते हैं लेकिन बाकी के पांच क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार केवल व्यक्ति विशेष को ही दिए जाते हैं।
नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्ष 1901 से 2021 तक 975 लोगों एवं संगठनों को 609 बार पुरस्कार दिए जा चुके हैं। जिसमे सबसे ज्यादा पुरस्कार क्रमशः भौतिकी, रासायनिक, चिकित्सा, साहित्य, शांति एवं अर्थशास्त्र में दिए जा चुके हैं।
बता दें कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार वर्ष 1968 में स्वीडन की केन्द्रीय बैंक ने अपनी 300वीं वर्षगाँठ पर अल्फ्रेड नोबेल की याद में शुरुआत की जिसमे अर्थशास्त्र का पहला नोबेल वर्ष 1969 में दिया गया था। मतलब शुरुआत से केवल पांच क्षेत्रों में ही यह पुरुस्कार दिए जाते थे।
बता दें कि मलाला युसुफ्जाई (Malala Yousafzai) सबसे कम उम्र की यह पुरस्कार पाने वाली महिला हैं जिन्होंने वर्ष 2014 में महज 17 वर्ष की आयु में शांति का नोबेल जीता था। वहीं सबसे बुजुर्ग जॉन बी. गुडएनफ (John B. Goodenough) हैं जिन्होंने 97 वर्ष की आयु में रसायन क्षेत्र में यह पुरस्कार अपने नाम किया था।
FAQs – बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर – नोबेल पुरस्कार में 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) की राशि दी जाती है।
उत्तर – नोबेल के पांच पुरस्कार स्वीडन में तो वहीं नोबल का शांति पुरस्कार नॉर्वे में दिया जाता है।
उत्तर – नोबेल पुरस्कार 12 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल के पुण्यतिथि को दिया जाता है।
उत्तर – नोबल पुरस्कार की संस्थापक नोबल फाउंडेशन है जोकि अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के माध्यम से तैयार हुई थी।
उत्तर – नोबल पुरस्कार स्वीडन एवं नॉर्वे में मौजूद अलग-अलग अकैडमी द्वारा दिया जाता है।
उत्तर – नोबेल पुरस्कार स्वीडन एवं नॉर्वे देश वितरित करते हैं।
उत्तर – सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार पाने वाला देश सयुंक्त राज्य अमेरिका है।
उत्तर – नोबल पुरस्कार कुल छः क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
उत्तर – प्रथम नोबेल पुरस्कार 10 दिसंबर, 1901 को दिया गया था।
उत्तर – प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी डुनान्ट (Henry Dunant) थे।
उत्तर. प्रथम महिला नोबेल पुरस्कार विजेता मेरी क्यूरी थी।
उत्तर – प्रथम भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता रबिन्द्रनाथ टैगोर थे।
उत्तर – नोबल पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय महिला मदर टेरेसा थी।
उत्तर – भारत में अब तक कुल 12 लोगों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
उत्तर – दुनिया का सबसे बड़ा एवं सम्मानीय पुरस्कार नोबेल पुरुस्कार है।
दोस्तों आपने इस आर्टिकल के माध्यम से नोबेल पुरस्कार क्या है | नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है | Nobel prize in hindiके अलावा अल्फ्रेड नोबेल के बारे में भी पढ़ा जोकि लाखों लोगों की जान लेने वाली घातक डायनामाइट के आविष्कार के बाद बहुत सारी निंदाओं एवं अविशापों के बाद जीवित रहते समय तो बदनाम रहे लेकिन आज मरने के बाद भी अमर है क्योंकि अपने जीवनभर की कमाई हुई संपत्ति द्वारा आज भी दुनिया की प्रगति एवं शांति के रूप में अहम किरदार निभा रहे हैं।
निष्कर्ष – The Conclusion
इस लेख द्वारा आज आपने अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की याद में दिया जाने वाले नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) के बारे में विस्तार से जाना। जिसमे हमने नोबेल पुरस्कार क्या है | नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है | Nobel prize in hindi के अलावा नोबेल पुरस्कार के इतिहास (Nobel Prize history in hindi) से जुडी अहम जानकारी को समझाने का प्रयास किया है।
आपका द्वारा इस पूरे लेख को पढने के बाद कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी को लेकर सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपकी प्रतिक्रिया का सम्मान करते हैं।
आप इस जानकारी-पूर्ण लेख को अपने दोस्तों एवं रिस्तोदारों के साथ नीचे दिए गए सोशल बटन्स पर क्लिक करके सभी सोशल मीडिया हेण्डल्स पर साझा कर सकते हैं।
अन्य पढ़ें –
Ismein Bharat ke puraskar vijetaon ke naam bhi hone chahie the
India ke Ine puraskar vijetaon ko kis Kshetra mein puraskar Mila hai iski jankari bhi honi chahie