जो बाइडेन का जीवन परिचय | Joe Biden biography in hindi

यहाँ आप एक ऐसे पॉलिटिशियन के बारे में जानने वाले हैं। जिसने क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, आतंकवाद और शांती स्थापित करने जैसे बहुत ही गंभीर मुद्दों की हमेशा से वकालत की है और कहीं न कहीं ये मुद्दे हर देश के लिए इतने ही जरूरी हैं; जितनी कि उस देश की अर्थव्यवस्था, तो आप यहाँ जो बाइडेन का जीवन परिचय Joe Biden biography in hindi के आलावा जो बाइडेन के बारे में सभी रोचक तथ्यों को जानोगे।

जो बाइडेन का रोचक जीवन: Joe Biden biography in hindi

शुरुआती नाम जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर (Joseph Robinette Biden Jr.)
जन्मतिथि 20 नवम्बर, 1942
आयु 78 वर्ष (According to DOB)
जन्म स्थान स्केंटन, पेंसिलवेनिया, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका
पिता जोसेफ रोबिनेट बाइडेन सीनियर
माता केथरीन युजेनिया जीन फिगनेगन
धर्म केथोलिक
कॉलेज डेलावेयर विश्वविधालय, सिरेक्यूज विश्वविधालय
शैक्षणिक योग्यताबैचलर ऑफ़ आर्ट्स, बैचलर ऑफ़ लॉ
पहली पत्नी नीलिया हंटर बाइडेन (निधन)
दूसरी पत्नी जिल ट्रेसी जकोब्स बाइडेन
बच्चे बीयू बाइडेन (निधन), हंटर बाइडेन, एशले बाइडेन, नायोमी बाइडेन (निधन)
पोलीटिकल पार्टी डेमोक्रेटिक
पुरुस्कार/सम्मान स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक विशेष
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, वकील, लेखक

जो बाइडेन का जन्म 20 नवम्बर, 1942 को स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया, सयुंक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। इनका जन्म एक संम्पन्न परिवार में हुआ था। वह अपने 3 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। जिनकी माँ केथरीन यूजेनिया जीन फिगनेगन एक गृहणी और पिता जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन सीनिअर का ऑयल का व्यापार था। जिसमे नुकसान के कारण बंद होने के पश्चात वे एक प्रयुक्त कार विक्रेता के रूप में काम करते थे। इसी कारण बाइडेन के परिवार को विलमिंगटन, डेलावेयर में शिफ्ट होना पड़ा था। जो बाइडेन स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया और न्यू कैसल काउंटी, डेलावेयर मे पले बढ़े हैं।

जो बाइडेन की शिक्षा: Joe biden education in hindi

जो बाइडेन एक अच्छे छात्र नहीं थे और इनका अकेडमिक केरियर बहुत ही ख़राब रहा था। लेकिन ये खेलों (Sports) में बहुत ही अच्छे थे, साथ ही ये एक अच्छे लीडर और पब्लिक स्पीकर होने के गुण रखते थे। इन्होने 1965 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलावेयर (University of Delaware) से इतिहास और राजनीतिशास्त्र में डिग्री प्राप्त की थी।  

इन्होने 1968 में  सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से वकालात में भी डिग्री हासिल की, जैसाकि ये पढाई में बहुत अच्छे नहीं थे। इसी कारण वकालात की डिग्री के दौरान इनके क्लास में 85 छात्र थे और इनकी 76वीं रैंक आई थी।

इन सभी के उलट जो बाइडेन अन्य चीजों में बहुत ही काबिल थे। महज 29 वर्ष की उम्र में ही सीनेटर बन गए। इसके बाद उपराष्ट्रपति रहे और आज ये सबसे ताकतवर मुल्क के मुखिया है। आप किसी की काबिलियत केवल और केवल उसके शिक्षा के स्तर पर तो नहीं माप सकते हैं।

जो बाइडेन की उम्र: Joe biden age

सयुंक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपती जो बाइडेन की उम्र की बात करें तो नवम्बर 2020 के अनुसार ये 78 वर्ष के हो चुके हैं। हम कामना करते हैं कि इसी उम्र को और आगे बढ़ाते हुए; बाइडेन अपना कार्यभार आगे भी अच्छे से संभालें।  

जो बाइडेन का परिवार: Joe biden family in hindi

जो बाइडेन के परिवार की बात करें तो इन्होने दो शादियाँ की थी। बता दें कि जो बाइडेन का  परिवार का 18 दिसम्बर, 1972 को क्रिसमस के शोपिंग जाने के दौरान एक कार दुर्घटना में इनकी पहली पत्नी नीलिया हंटर बाइडेन (Neilia Hunter Biden) और एक वर्ष की बेटी नायोमी क्रिस्टीना बाइडेन (Naomi Christina Biden) का देहांत हो गया था। लेकिन उस कार दुर्घटना में इनके दोनों बेटे जोसेफ बीयू रोबीनेट बाइडेन (Joseph “Beau” Robinette Biden) और रोबर्ट हंटर बाइडेन (Robert Hunter Biden) बच गए थे।

इस दुर्घटना के बाद बाइडेन ने कहा कि मुझे राजनीति से ब्रेक ले लेना चाहिए और मैं केवल और केवल अपने बेटों पर ध्यान दूंगा, जब तक कि मेरे दोनों बेटे बिलकुल ठीक नहीं हो जायेंगे। लेकिन उस समय के सीनेटर ने बाइडेन से कहा था कि आप पॉलिटिक्स में एक्टिव रहो क्योंकि ये मौका बार-बार नहीं आएगा। आप अपने पॉलिटिक्स के साथ-साथ अपने बेटों का भी ध्यान रखो। यदि उस समय बाइडेन राजनीती से ब्रेक ले लेते तो आज हम उन्हें इतने बड़े नेता के रूप में शायद ही देख पाते।  

जो बाइडेन ने 1975 में अपनी दूसरी पत्नी जिल ट्रेसी जकोब्स बाइडेन (Jill Tracy Jacobs Biden)से मिले और 2 वर्ष के लम्बे इन्तजार के बाद 1977 में इन दोनों ने शादी कर ली थी। जिनसे इन्हें एक बेटी हुई। जिसका नाम एशले ब्लेजर बाइडेन (Ashley Blazer Biden) है।  

इस प्रकार जो बाइडेन को अपनी दोनों पत्निओं से कुल 4 बच्चे हुए। 3 बच्चे पहली पत्नी से और 1 लड़की दूसरी पत्नी से हुई थी। जिसमे इनकी बेटी नायोमी का देहांत इनकी पहली पत्नी के साथ सड़क दुर्घटना में हो गया था। और इनके बेटे बीयू बाइडेन का भी ब्रेन कैंसर के चलते 2015 में देहांत हो गया था। इन सभी चीजों को देखते हुए बाइडेन का जीवन (Joe Biden biography in hindi) बहुत की संघर्षों से भरा रहा।

जो बाइडेन की कुल सम्पत्ती: Joe Biden net worth

सयुंक्त राज्य अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की कुल संपती की बात करें तो 2019 के वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार उनकी कुल संपती (बाइडेन और उनकी पत्नी के डेलावेयर में दो घर, नकदी/निवेश और फ़ेडरल पेंशन) लगभग $9 मिलियन US डॉलर है।  

जो बाइडेन का राजनीतिक कैरियर: Joe Biden politics career in hindi

जो बाइडेन अपने पहले सीनेटर चुनाव से ही एक अच्छी राजनीती को जन्म देने में लग गए थे। जिसमे सबसे पहले इन्होने पर्यावरण (Environmental) जैसे मुद्दों पर कार्य करना शुरू किया था। इन्होने साफ़-साफ़ शब्दों में कहा था। यदि पर्यावरण ही नहीं रहेगा तो हम इस दुनिया में कैसे जीवित रहेंगे? कहा कि ये मानवता के लिए ये सबसे बड़ी परेशानी है।   

जैसे कि अमेरिका में बहुत सारी समितियाँ (Committee) हैं। जिसमे से एक में बाइडेन 1987 से 1995 तक न्यापालिका समिति (Committee on the Judiciary) के सदस्य भी रहे थे।  

इन्होने अमेरिकियों को बहुत अधिक सुविधाएँ दिलाने के लिए कार्य किए। जिसमे इन्होने अपराध (Crime) पर लगाम लगाने के लिए कई बिल पास किए। जिनमे ‘लॉ एन्फोर्समेंट एक्ट ऑफ़ 1994’ को बाइडेन-लॉ भी कहा जाता है। इसके साथ ये इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कण्ट्रोल बोर्ड (International Narcotics Control Board) के चेयरमेन भी थे जोकि ड्रग्स (Drugs) को कण्ट्रोल करने वाली पालिसी है।  

जो बाइडेन 1972 से लगातार 1978, 1984, 1990, 1996, 2002 और 2008 तक 6 बार सीनेटर के पद पर चुनते आये थे। इसी कारण जो बाइडेन का ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ में बहुत अच्छी पोजीशन दी गई थी। बता दे कि एक सीनेटर का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

बाइडेन ने 1988 में किन्ही कारणों से असफल होने के बाद फिर से 2008 में प्रेसिदेंटल कैंडिडेट के तौर पर अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान बराक ओबामा भी प्रेसिदेंटल कैंडिडेट के लिए चुनाव में उतर आये थे। और बाइडेन बराक ओबामा के आगे फीके रहे थे और साथ ही बाइडेन चुनाव के लिए अच्छे फंड्स इकट्टा नहीं कर पाए थे।

अमेरिका में चुनाव अलग तरीके से होते हैं। पार्टी अपने किन्ही कैंडिडेट को प्रेसिडेंट पद के लिए नोमिनेट करती है। जिसमे जो भी व्यक्ति नोमिनेट होता है। फिर देखते हैं कि वह कैंडिडेट कैसे फंड्स इकठ्ठा कर रहा है? कितना मीडिया कवरेज ले पा रहा है? कितने लोगों को रैलियों में खींच पा रहा है? और बहस (Debate) कितनी अच्छी कर पा रहा है? यही सब पार्टी की तरफ से देखा जाता है। इन सभी चीजो में जो भी प्रत्याशी बहुत अच्छा होता है। उसे राष्ट्रपति पद के लिए चुन लिया जाता है।    

उस समय बाइडेन इन सभी चीजों में बहुत अधिक सफल नहीं हो पाए और इन्होने खुद को पीछे कर लिया और बाद में इन्होने बराक ओबामा को पूरा सपोर्ट किया। बाद में बराक ओबामा और जो बाइडेन दोनों साथ में आ गए थे। इसी के चलते जो बाइडेन को बराक ओबामा के साथ 47वें उप राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। इस कार्यकाल के बाद दुबारा से इन्हें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। इस दौरान बराक ओबामा ही राष्ट्रपति रहे थे।

सयुंक्त राज्य अमेरिका में कोई भी व्यक्ति केवल दो ही बार राष्ट्रपति पद के लिए चुना जा सकता है।”  

जो  बाइडेन 2020 के संयुक्त राज्य अमेरिका में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पराजित कर 20 जनवरी, 2021 को सयुंक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में सपथ ली।

इसे भी जाने: महान मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली कौन थे?

जो बाइडेन से जुड़े विवाद: Joe Biden controversy in hindi

बाइडेन का विवादों से बहुत ही गहरा नाता रहा है –

जो बाइडेन पर ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता नील किन्नोक का भाषण की साहित्यिक चोरी करने का आरोप लगा था।   

बाइडेन ने ये भी स्वीकार किया था की उन्होंने लॉ (Low) की डिग्री के प्रथम वर्ष के दौरान क़ानून की समीक्षा का लेख चोरी कर लिया था।  

बाइडेन के सीनेट कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने 1993 में उन पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था।   

वर्ष 2007 में बाइडेन ने दावा किया था कि उनको इराक के ग्रीन जोन में गोली लगी थी।  इन्होने बात आगे भड़ते देख कहा था कि वह उस जगह मौजूद थे; जहाँ गोली चली थी।

जो बाइडेन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य: Interesting facts of Joe Biden

  1. जो बाइडेन संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं।  
  2. जो बाइडेन इससे पहले 2009 से 2017 के बीच 2 बार उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं।
  3. जो बाइडेन अमेरिकी इतिहास के छठे सबसे कम उम्र के सीनेटर बने।
  4. जो बाइडेन 1973 से 2009 के बीच लगातार 6 बार डेलावेयर से सीनेटर के रूप में चुने जा चुके हैं।
  5. जो बाइडेन ने सन 1988 और 2008 में भी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के नामांकन किया था। लेकिन उनके दोनों प्रयास असफल रहे।  
  6. जो बाइडेन को बचपन में अखलाने की समस्या थी।  
  7. जो बाइडेन अपनी पढाई के दौरान पढाई में बहुत ही ख़राब थे।
  8. बाइडेन सयुंक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति चुने गए है।
  9. बाइडेन अल्कोहल पदार्थ का सेवन नहीं करते है।  
  10. जो बाइडेन ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव-प्रचार के दौरान कहा था। यदि वे राष्ट्रपति बनते हैं, तो सबसे पहले क्लाइमेट चेंज, पोल्यूशन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को हल करने पर कार्य करेंगे।

जो बाइडेन भारत के लिए अच्छे या बुरे: Joe Biden on India in hindi

जो बाइडेन को शुरू से ही विदेश नीति का बहुत ही जानकार माना जाता रहा है। लेकिन बाइडेन भारत और अमेरिका के रिश्तों को एक साथ आगे लेकर जायेंगे क्योंकि भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के दौरान बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा था। यदि वे अमेरिकी राष्ट्रपती पद के लिए चुने जाते हैं। तो भारत के सामने मौजूद खतरों (आतंकवाद, आर्थिक, पाकिस्तानी चरमपंथी आदि) से निपटने के लिए वे सदा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका एक अच्छे दोस्त बनते हैं तो दुनिया सुरक्षित  हो सकती है।

पिछले कुछ वर्षों के चलन से अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देता है। लेकिन फिर भी CAA, आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के लेफ्ट मेम्बर और खासकर कमला हेरिस (अमरीकी उप राष्ट्रपति) समेत भारतीय मूल के समुदाय ने बहुत अधिक आपत्ती दर्ज कराई थी। ये सभी चीजे कहीं न कही फिर से खड़ी हो सकती है और फिर से भारत सरकार के लिए मुश्किलें खडी कर सकती हैं।

जो बाइडेन ने अपनी चुनावी प्रचार के समय कहा था कि भारत में धर्म निरपेक्षता और बहुनश्लीय के साथ बहुधार्मिक लोकतंत्र की पुरानी परम्परा है। ऐसे में सरकार के ये सभी फैसले बिलकुल ही उलट हैं। बाइडेन ने कश्मीरियों के पक्ष में बयान देते हुए कहा था कि कश्मीरियों के सभी तरह के अधिकार बहाल होने चाहिए। उन्होंने भारत के नागरिकता संसोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन (NRC) को लेकर निराशा जाहिर की थी। देखते है कि ये सभी चीजे केवल निराशा जताने तक ही सीमित रहती हैं या फिर कोई और रूप लेती हैं।  

लेकिन बाइडेन को दशको तक सीनेटर के पद पर नियुक्त और 8 साल उपराष्ट्रपति चुने जाने तक भारत के मित्र के रूप में ही देखा जाता रहा है। उन्होंने भारत-अमेरिका के एक अच्छे व्यापार की हमेशा से ही वकालत की है। डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल भारत के लिए बहुत अधिक लाभदायक नहीं रहा था। ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों पर अधिक टैरिफ, H1B वीजा रोकना आदि से भारत को नुकसान पहुँचा था। बाइडेन इन नीतिओं पर ट्रम्प के विपरीत सोच रखते हैं। तो देखते हैं कि बाइडेन कार्यकाल में भारत-अमेरिका के रिश्ते कैसे रहने वाले है?

तो बस इस पोस्ट में इतना ही जिसमे हमने जो बाइडेन का जीवन परिचय: Joe Biden biography in hindi के अलावा Joe biden education, Joe biden age, Joe biden family और साथ ही सभी तथ्यों के बारे में बहुत ही आसान भाषा मे चर्चा की है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ।  

Leave a Reply