नमस्कार दोस्तों, इस लेख में आप एक ऐसे बौध्द धर्म गुरु के बारे में जानने वाले हैं जो करुणा की पूजा करता है। जिसने हमेशा दुनिया को प्रेम करना सिखाया और कहा दयावान बनो। जिन्हें पूरी दुनिया शांति के रूप में देखती है। तो आप यहाँ दलाई लामा का जीवन परिचय | Dalai lama biography in hindi के बारे में सटीकता से पढने वाले हैं। इसके अलावा ऐसा दलाई लामा के जीवन से जुड़े अहम तथ्यों (all information about dalai lama in hindi) के बारे में जानने वाले हैं।
हम उम्मीद करते हैं की आप इस ब्लॉग पोस्ट्स को अंत तक पढ़कर हाल ही के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो और आज तक के सभी दलाई लामाओ (Dalai lama in hindi) के बारे में अंत तक पढ़कर अपनी जानकारी को जरूर बढ़ाएंगे।
दलाई लामा का क्या मतलब है? | Dalai lama meaning in hindi
दलाई + लामा, जिसमे दलाई एक मौन्गूल शब्द है, जिसका अर्थ अंग्रेजी में सी (Sea) होता है; मतलब सुमंद्र की तरह विशाल। और लामा जोकि ब्लामा शब्द से लिया गया है, जो एक तिब्बतन शब्द है, जिसका मतलब गुरु या मास्टर होता है। अंतः दलाई लामा का मतलब ज्ञान का गुरु, करुणा का गुरु होता है। जिसके पास ज्ञान का समुन्द्र होता है।
दलाई लामा एक मंगोलियाई पदवी है, जिसका मतलब ज्ञान का महासागर होता है और दलाई लामा के वंशज करुणा, अवलोकेतेश्वर बुद्ध के गुणों के साक्षात रूप माने जाते हैं जो बुद्धिस्ट ज्ञान को आगे फैलाते है। जो बुद्ध ने वोला वही लोगों को सिखाते है।
बता दें कि दलाई लामा कोई एक नहीं हैं। अभी जो दलाई लामा है वे चोदहवें दलाई लामा है। जिनका नाम तेनजिन ग्यात्सो है। मतलब इनसे पहले भी 13 दलाई लामा हुए है। आप इस आर्टिकल में तेनजिन ग्यात्सो के बारे में जानेंगे, जो हाल ही में दलाई लामा हैं। जो एक महान गुरु हैं, जिनके पास ज्ञान का समुंदर है; करुणा के गुरु हैं। जो हमेशा दुनिया को शांति का सन्देश देते हैं। जिन्होंने हमेशा तिब्बतियों का मार्गदर्शन किया।
दलाई लामा का जीवन परिचय | Dalai lama biography in hindi
चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई, 1935 को ताक्तसेर गाँव, तिब्बत के एक किसान परिवार में हुआ था। जो तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष जोकि मई 2011 को इस पद से रिटायर हुए लेकिन अभी भी यह एक आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा हैं। जिन्हें मुख्य रूप से एक शिक्षक के तौर पे देखा जाता है, जो अपने लोगों को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। और ये आधुनिक विज्ञान की बहुत अधिक समझ रखते हैं। आप इनकी महानता का इस बात से अंदाजा लगा सकते हो कि ये पूरी दुनिया को शांति का पाठ पढाते हैं। जिसके कारण इन्हें साल 1989 में शांति का नावेल पुरुष्कार भी मिला है, जो की पूरी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरुष्कार है। जो अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाता है।
इसे भी जाने: Anne Frank – ये लड़की कभी नहीं मारेगी।
दलाई लामा का इतिहास | Dalai lama history in hindi
दलाई लामा का बचपन का नाम धोण्डुप ल्हामो (Thondup Lhamo) था। जब वे दो वर्ष के थे तभी उनको अगले दलाई लामा के रूप में चुन लिया गया था। जो कि थुबटेन ग्यात्सो के अवतार माने गए। जिन्हें ताक्तसेर से लाह्सा ले जाया गया जो की तिब्बत की राजधानी है। बता दे कि दलाई लामा का चुनाव किसी चुनाव प्रक्रिया की तरह नहीं होता है वल्कि उनका तो अगले दलाई लामा के रूप में जन्म होता है। मतलब जो दलाई लामा की म्रत्यु होती है। वो संकेत देते हैं की अगला दलाई लामा कौन होगा? इसके बाद बैठक होतीं है। जिनमे पंचेन लामा के अलावा और भी लामास होते हैं। लेकिन उनमे दलाई लामा सर्वोच्च होते हैं।
वो लोग बहुत ही बोद्धिक होते हैं। जो अपने इंटेलिजेंस और वीजंस के आधार पर अगले दलाई लामा की खोज में निकल पड़ते है। दलाई लामा की म्रत्यु के 9 महीने बाद जितने भी बच्चे होते हैं। उनकी जानकारी एकत्रित की जाती है। उन सभी में से किसी एक को निकाला जाता है। और उसकी बहुत कठिन परीक्षा होती है और जिसमे जो सफल होता है। वही अगला दलाई लामा होता है। इनको कई सालों की बहुत अधिक कठिन परीक्षा के बाद बाकायदा डिग्री भी दी जाती है।
हम समझ सकते हैं कि आपको इनमे बहुत सी बातें अजीब लग रही होंगी। लेकिन ये सच है। और दलाई लामा की टीचिंग केवल और केवल भगवान बुद्ध पर आधारित होती हैं। जो बुद्ध ने बोला था वो उसी चीज को एक शिक्षक के तौर पर लोगों को सिखाते है। और वो आज भी यही कर रहे हैं।
चीन दलाई लामा से क्यों चिडता है
चीन हमेशा से कहता आया है कि तिब्बत मेरा है क्योंकि उसने 1959 में तिब्बत पर हमला करके तिब्बत को अपने कब्जे में कर लिया था। उसके बाद दलाई लामा को तिब्बत छोड़ना पड़ा था। जिसमे उन्होंने भगवान बुद्ध की असल जमीन की ओर रुख किया जो कि भारत था। इसके बाद कैसे भी छुप-छुपाकर के अपने लगभग 80,000 हजार तिब्बती लोगों जिनमे सैनिक भी थे, 3 सप्ताह की कड़ी मसक्कत के बाद 18 अप्रैल, 1959 को भारत पहुंचते हैं। क्योंकि भारत उनको और सभी तिब्बतियों को शरण देता है जो आज भी भारत के धर्मशाला से अपनी सरकार चलाते हैं जिसे छोटा लाह्सा कहा जाता है।
दलाई लामा आज भी अपने और तिब्बतियों के हक़ के लिए लड़ रहे हैं क्योंकि चीन ने उनका सब कुछ छीन लिया। वे तिब्बत को आजाद कराने की मांग पूरी दुनिया में उठाते हैं। यूनाइटेड नेशन में कई बार प्रस्ताव भी पास हुए लेकिन चाइना अभी बहुत ज्यादा मजबूत देश है; इसी कारण ये बहुत ही मुश्किल लगता है कि तिब्बत आजाद हो सके। यही कारण है दलाई लामा जिस भी देश में जाते हैं। चीन वहां की सरकार से आपत्ति दर्ज कराता है। चीन में दलाई लामा की तस्वीर हमेशा से बेन है। दलाई लामा की जंग आज भी जारी है।
हमें पूरी उम्मीद है कि यहाँ तक आप Dalai lama कौन हैं और क्यों चीन इनसे चिडता है? को जानकार बहुत ही ज्ञानवर्धक महसूस कर रहे होंगे।
सभी दलाई लामा की सूची | List of all Dalai lamas in hindi
क्रम स० | नाम |
---|---|
1. | गेदुन द्रुब (Gedun druv) |
2. | गेदुन ग्यात्सो (Gedun Gyatso) |
3. | सोनम ग्यात्सो (Sonam Gyatso) |
4. | योंतेन ग्यात्सो (Yonten Gyatso) |
5. | न्गवांग लोबसांग ग्यात्सो (Ngwaang Lobsang Gyatso) |
6. | त्संगयांग ग्यात्सो (Tsangyang Gyatso) |
7. | केलजांग ग्यात्सो (Kelzang Gyatso) |
8. | जम्पेल ग्यात्सो (Jamphel Gyatso) |
9. | लुंगटोक ग्यात्सो (Lungtok Gyatso) |
10. | त्सल्त्रिम ग्यात्सो (Tsultrim Gyatso) |
11. | खेडरूप ग्यात्सो (Khedrup Gyatso) |
12. | त्रिनले ग्यात्सो (Trinley Gyatso) |
13. | थुबटेन ग्यात्सो (Thubten Gyatso) |
14. | तेनजिन ग्यात्सो (Tenzin Gyatso) |
दलाई लामा के विचार | Dalai lama quotes in hindi
“दुनिया को अच्छे से जीना है तो सभी के साथ दयावान रहो, सभी से प्यार करो।”
“सुबह सोचा हुआ एक छोटा सा सकारात्मक विचार आपका पूरा दिन बदल सकता है।”
“जिनता अधिक आप प्रेम की ओर प्रेरित होते हैं, उतने ही निडर और मुक्त अवस्था की ओर अग्रसर होते है।”
“दुनिया नेताओं की नहीं वल्कि मानवता की है।”
“जब भी संभव हो दयालु बने और ये संभव ही है।”
“करुणावान बनो क्योंकि ये समय की कट्टरता है।“
“हम बाहरी दुनिया में शांति तब तक प्राप्त नहीं कर सकते जब तक हम खुद अन्दर से शांत न बन जाये।”
“हम धर्म और ध्यान के बिना तो रह सकते हैं, लेकिन मानवीय स्नेह के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं।”
“अपने ज्ञान के भंडार को साझा करें, क्योंकि यह अमरता प्राप्त करने का तरीका है।”
“खुशी आपको बनी-बनाई नहीं मिल सकती, ये आपके अपने कार्यों से मिलती है।”
FAQs – अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर – दलाई लामा एक पदवी (गुरु या मास्टर) होती है जोकि करुणावान ज्ञान का गुरु या मास्टर होता है; जिसके पास ज्ञान का समुन्द्र होता है। दलाई लामा की पदवी पीढी-दर पीढी बदलती रहती है यानिकी आज तक कुल 14 दलाई लामा हुए हैं; जिनमे 14वें जीवित दलाई लामा का नाम तेनजिन ग्यात्सो है।
उत्तर – वर्तमान 14वें दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई, 1935 को ताक्तसेर गाँव, तिब्बत के एक किसान परिवार में हुआ था।
उत्तर – दलाई लामा बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं और यह बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का ही प्रचार-प्रसार करते हैं।
उत्तर – दलाई लामा ने चीन के द्वारा तिब्बत पर हमला करने और चीन द्वारा दलाई लामा को जान से मारने की मंशा रखने के कारण 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो ने भारत में आकर शरण ली थी।
उत्तर – दलाई लामा 18 अप्रैल, 1959 को अपने साथ लगभग 80 हजार अनुयायिओं के साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आकर बस गए थे।
निष्कर्ष – The Conclusion
इस पोस्ट में इतना ही जिसमे हमने दलाई लामा का जीवन परिचय | Dalai lama biography in hindi के अलावा दलाई लामा के विचार (dalai lama quotes in hindi), दलाई लामा का मतलब क्या होता है (dalai lama meaning in hindi), दलाई लामा का इतिहास (dalai lama history in hindi) को भी आसान और सरल रूप में समझाने का पूरा प्रयास किया है।
इस लेख (all information about dalai lama in hindi) को यहाँ तक पूरा पढने के बाद यदि आपके पास इस लेख से सम्बंधित हमारे लिए किसी भी प्रकार का छोटा-बड़ा सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। इसके अलावा यह लेख आपको जानकारी भरा लगा हो और कुछ नया सीखने को मिला हो तो इसे अन्य लोगों के साथ नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन्स के माध्यम से जरूर शेयर करें।