भारतीय मूल की कमला हैरिस ने सयुंक्त राज्य अमेरिका की 49वीं और पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बन इतिहास रच दिया। कमला हैरिस अपनी बुलंद आवाज, बिना डर और झिझक के तीखे सवाल करने के लिए जानी जाती हैं। और इन्हीं कारणों के चलते यूनाइटेड स्टेट्स में इनको काफ़ी सम्मान मिलता है। तो नमस्कार दोस्तों आप यहाँ कमला हैरिस के जीवन परिचय | Kamala harris biography in hindi के अलावा इनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को भी जानेंगे।
कमला हैरिस का रोचक जीवन: Kamala harris biography in hindi
पूरा नाम | कमला देवी हैरिस |
जन्म-दिवस | 20 अक्टूबर, 1664 |
जन्म-स्थल | ओकलैंड, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स |
आयु | 56 वर्ष |
नागरिकता | अमेरिकी |
पिता | डोनाल्ड जे. हैरिस |
माता | श्यामला गोपालन हैरिस |
बहन | माया हैरिस |
विवाह | विवाहित |
पति | डगलस एहमोफ़ |
बच्चे | एला एहमोफ़, कोल एहमोफ़ (सौतेले बच्चे) |
शिक्षा योग्यता | बी. ए. और ज्यूरिस डॉक्टर |
स्कूल | वेस्टमाउंट हाई स्कूल |
महाविधालय | हावर्ड यूनिवर्सिटी (B.A.), यूसी हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ़ लॉ (J.D.) |
पेशा | उपराष्ट्रपति (यूनाइटेड स्टेट्स) |
राजनीतिक पार्टी | डेमोक्रेटिक पार्टी |
कमला देवी हैरिस (Kamala Devi Harris) के प्रारंभिक जीवन की बात करें तो इनका जन्म 20 अक्टूबर, 1964 को ओकलैंड, कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में हुआ था। इनके पिता का नाम डोनाल्ड जे. हैरिस तथा माता का नाम श्यामला गोपालन हैरिस था। कमला की एक बहन है जिसका नाम माया हैरिस है। कमला जब महज 7 वर्ष की थीं तब इनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद इनकी माँ श्यामला गोपालन हैरिस ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों को पालन-पोषण किया और शिक्षित बनाया।
कमला हैरिस का परिवार | Kamala harris family
कमला हैरिस के माता-पिता कौन हैं? Kamala harris’ parents | Kamala harris’ father | Kamala harris mother
कमला हैरिस के पिता डोनाल्ड जे. हैरिस(Donald J. Harris) जोकि जमैका-अमेरिकी मूल के थे और वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के शिक्षक थे। इनकी माता श्यामला गोपालन हैरिस(Shyamala Gopalan Harris) जो भारतीय मूल की थीं। वह एक डॉक्टर और कैंसर शौधकर्ता थीं। कमला के माता पिता अलग-अलग देशों से थे। क्योंकि श्यामला गोपालन भारत से अमेरिका पडने आयीं थीं। यहाँ इनकी मुलाक़ात डोनाल्ड जे हैरिस से हुई और दोनों में प्रेम हो गया। बाद में इन दोनों ने शादी कर ली। इसी कारण कमला को ‘एशियन-अमेरिकन और अफ्रीकन-अमेरिकन’ के तौर पर भी जाना जाता है।
कमला हैरिस के पति कौन हैं | Kamala harris’ husband
कमला हैरिस के पति की बात करें तो इन्होने लम्बे समय के प्रेम-सम्बधों के चलते साल 2014 में डगलस क्रैग एमहोफ़ (Douglas Craig Emhoff) से शादी कर ली थी। जोकि एक तलाक-सुदा थे और उनके पहली पत्नी से 2 बच्चे भी थे। डगलस एमहोफ़ पैसे से एक वकील हैं।
कमला हैरिस के कितने बच्चे हैं? | Kamala harris children
कमला के बच्चो की बात करें तो इनके 2 सौतेले बच्चे हैं। जो इन्हें डगलस एमहोफ़ से 2014 में शादी के दौरान ही मिले थे। यह दोनों बच्चे डगलस की पहली पत्नी केरस्टिन मैकिन (Kerstin Mackin) के हैं। जिसमे बेटे का नाम कोल एमहोफ़ (Cole Emhoff) तथा बेटी का नाम एला एमहोफ़ (Ella Emhoff) है।
कमला हैरिस की कितनी उम्र है? | Kamala harris age
संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आयु की बात करें तो यह फरबरी 2021 के अनुसार 56 वर्ष एवं 4 महीने की हो चुकी हैं। हम कामना करते हैं कि कमला अपने उपराष्ट्रपति पद के कार्यकाल को आगे भडाते हुए एक लम्बी आयु जीयें।
कमला हैरिस की शिक्षा क्या है? | Kamala harris education in hindi
कमला की शिक्षा की बात करें तो इन्होने शुरूआती शिक्षा वेस्टमाउंट हाईस्कूल से की। इसके बाद ‘हावर्ड विश्वविधालय, वाशिंगटन डी0 सी0’ से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन (बी.ए.) किया था। इसके बाद इन्होने “यूसी हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ़ लॉ(UC Hastings College of the Law), सेन फ्रांसिस्को,कैलिफ़ोर्निया” से ‘Doctor of Jurisprudence’ की डिग्री प्राप्त की थी। अपने कॉलेज के दौरान यह ‘ब्लैक लॉ यूनियन’ की प्रसीडेंट भी रही थीं।
इसे भी जाने: जो बायडन सयुंक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति?
कमला हैरिस का राजनीतिक कैरियर क्या है? | Kamala harris political career in hindi
कमला के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो यह अब तक काफी शानदार रहा है। जिसमे कमला हैरिस ने लॉ(Low) में ग्रेजुएशन करने के बाद 1990 में कैलिफ़ोर्निया-वार ज्वाइन कर लिया। इसके बाद इन्होने वहां 8 साल तक लगातार बेहतरीन वकालत की। जिसमे इन्होने काफी महत्वपूर्ण केशों के लिए काम किया और उनको वखूबी जीता।
कमला के अच्छे कैरियर को देखते हुए। इन्हें एलामेडा कंट्री (Alameda Country), कैलिफ़ोर्निया में ‘डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी’ (Deputy district attorney) पद के लिए चुन लिया गया। और 2000 में यह सिटी अटोर्नी (City attorney) बन गई। इसके बाद इन्होने साल 2003 में सेन फ्रांसिस्को से ‘डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी’ के लिए चुनाव लड़ा और यह ‘डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफ़ सेन फ्रांसिस्को’ चुन ली गई जोकि एक बहुत बड़ा पद है और यह 2011 तक इस पद पर रही थीं। जिसमे यह इनका गजब का कार्यकाल रहा था।
इसके बाद इन्हें बहुत बड़ी कामयाबी मिली जोकि इन्हें 2011 से लेकर 2017 तक दो बार ‘कैलिफ़ोर्निया राज्य की अटॉर्नी जनरल’ चुना गया था। यह पद किसी भी राज्य का सबसे बड़ा पद होता है। इसमें कमला को 2 बार 2011 और 2014 में ‘कैलिफ़ोर्निया की अटोर्नी जनरल’ (Attorney general of California) चुना गया था।
इसके बाद इन्होने 2017 में सीनेटर पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत गयीं और यह ‘कैलिफ़ोर्निया राज्य से सेनेटर’ बन गईं। अपनी लोकप्रियता को देख जनवरी 2019 में इन्होने खुद की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया। जिसके बाद इनको जनता का अच्छा समर्थन मिला और डोनेशन भी मिलना शुरू हो गया। जिसके बाद इन्होने कैलिफ़ोर्निया में भाषण दिया था। और उस दौरान लगभग 20 हजार लोग इकट्ठे हुए थे।
लेकिन इनके सामने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से जो बायडन (Joe Biden) और बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) भी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में खड़े थे। इसी कारण कुछ महीनों में धीरे-धीरे इनकी लोकप्रियता घटती चली गई क्योंकि यह जो बायडन और बर्नी सैंडर्स के सामने फीकी रही थीं। साथ ही यह एक अच्छा फण्ड/डोनेशन जुटाने में भी नाकाम रही थीं। इसी कारण दिसम्बर 2019 आते-आते इन्होने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अपना नामांकन वापिस ले लिया था।
कमला के नाम वापिस लेने के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से केवल दो लोग बर्नी सैंडर्स और जो बायडन ही बचे थे। लेकिन मार्च 2020 आते-आते जो बायडन कोडेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीद चुन लिया गया। जिसके बाद कमला ने बायडन का समर्थन किया।
इसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की कई मीटिंग्स हुईं और अगस्त 2020 को सहमती बनी कि कमला हैरिस अगली उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी।
इस प्रकार जो बाइडेन ने 2020 के अंत में डोनाल्ड ट्रम्प को पराजित कर 20 जनवरी, 2021 को सयुंक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में सपथ ली। और इन्ही के साथ कमला देवी हैरिस ने सयुंक्त राज्य अमेरिका के 49वें उपराष्ट्रपति के रूप में सपथ ली।
हम यहाँ तक कमला हैरिस के जीवन (Kamala harris biography in hindi) को जानकार कह सकते हैं कि इनका अब तक का सफ़र काफ़ी शानदार रहा है।
कमला हेरिस के बारे में रोचक तथ्य | Interesting facts about Kamala herris in hindi
- कमला हैरिस कॉलेज के दिनों से ही राजनीतिक मामलों में सक्रीय हो गई थी।
- कमला शुरूआती समय में जो बायडन की बहुत सारी नीतिओं और फैसलों के खिलाफ खड़ी हो जाती थीं और आलोचनाये भी करती थीं।
- कमला हैरिस शुरू से ही जो बायडन की तरह क्लाइमेट चेंज, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर रहीं हैं।
- कमला हैरिस के दादा जी एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
- कमला को लोकतंत्र का ज्ञान बचपन से ही अपने दादाजी से मिलना शुरू हो गया था।
निष्कर्ष: Conclusion
तो बस इस लेख में इतना ही जिसमे कमला हैरिस के जीवन परिचय | Kamala harris biography in hindi के अलावा कमला देवी हैरिस (Kamala harris in hindi) के अब तक के जीवन को कम और सरल शब्दों में समझाने की कोशिश की है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ।