मदर टेरेसा का जीवन परिचय | Mother Teresa biography in hindi

दोस्तों, अपने लिए तो सभी लोग जीते हैं लेकिन कुछ लोग दूसरों के लिए जीते हैं और वह अपने स्वार्थ को पीछे छोड़ दूसरों के लिए कार्य कर अपना पूरा जीवन गुजार देते हैं और सही मायने में वही महान होते है। आज आप इस लेख के माध्यम से ऐसी ही एक महान सख्शियत मदर टेरेसा का जीवन परिचय | Mother Teresa biography in hindi के साथ-साथ इनके बारे में सभी रोचक तथ्यों को जानने वाले हैं।

हम उम्मीद है कि आप इस लेख को अंत तक पढ कर के मदर टेरेसा (Mother teresa in hindi) के जीवन के बारे में विस्तार से जरूर पढेंगे।  

बता दें कि मदर टेरेसा भारत में एक अध्यापिका के रूप में आई और फिर बाद में यहाँ के असहाय और गरीब लोगों से असीम प्रेम कर बैठीं और उनकी सेवा में जुट गई।

मदर टेरेसा ने अपने पूरे जीवन-काल में अनेकों महान कार्य किये। जिनके दिल में इंसानियत के प्रति असीम प्रेम-भाव था। इन्होने उन लोगों के लिए कार्य किये जिनकी कोई नहीं सुनता था। इनके इन्ही कार्यों के बजह से आज इन्हें पूरे संसार में बहुत ही सम्मान के साथ देखा जाता है और इन्हें दुनिया भर में अनेकों पुरुस्कारों से सम्मानित भी किया गया था।

मदर टेरेसा का जीवन परिचय | Mother Teresa biography in hindi

शुरूआती नामएगनस गोंजे बुजायु
जन्म26 अगस्त, 1910
जन्म स्थानस्कोप्जे (Skopje), मकदूनिया
पिता निकोल बुजायु
माताड्रेनाफाइल बुजायु
म्रत्यु5 सितम्बर, 1997

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को स्कोप्जे (Skopje) में हुआ था जोकि अब एक  यूरोपियन देश मकदूनिया (Republic of Macedonia) की राजधानी है। इनके पिता का नाम निकोल बुजायु (Nikolle Bojaxhiu) था जोकि एक निर्माण-कार्य में ठेकेदार और राजनीति में थे और माँ गृहणी थी जिनका नाम ड्रेनाफाइल बुजायु (Dranafile Bojaxhiu) था। इनके अलावा इनके दो भाई-बहन थे। मदर टेरेसा का बचपन का नाम एगनस गोंजे बुजायु (Agnes Gonxhe Bojaxhiu) था जोकि इन्हें इनके माता-पिता ने दिया था। सन 1928 में 18 वर्ष की उम्र में जब इन्होने एक नन nun (वह महिला संत जो प्रण लेती हैं कि शादी नहीं करेंगी और  जीवन भर पवित्र रहेंगी और असहाय लोगों की सहायता करेंगी) बनने का निर्णय लिया। तब इनका नाम सिस्टर मैरी टेरेसा हुआ और फिर भारत आकर इनका नाम मदर टेरेसा हुआ।

मदर टेरेसा बचपन से ही सुलझी हुई, विवेकशील और दयावान रही और हमेशा धार्मिक लोगों की मदद करने वाली लड़की रही थीं। इनको यह गुण इनके परिवार से मिले क्योंकि इनका परिवार बहुत ही रिलीजियस और लोगों के मदद के लिए सदा तैयार रहने वाला था।  

मदर टेरेसा का प्रारंभिक जीवन – Mother Teresa early life in hindi

एगनस (मदर टेरेसा) जब 8 वर्ष की थीं तभी इनके पिता का देहांत हो गया था। इनके पिता के देहांत के बाद इनके पिता का बिज़नस पार्टनर कोल जोकि बिज़नस के सारे शेयर लेकर भाग गया था। जिसके बाद इनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा और कोई कमाई का जरिया नहीं रहा था। इसके बाद पूरे परिवार का भार इनकी माँ ड्रेनाफाइल पर आ गया था जोकि बहुत ही साहसी और हिम्मती महिला थीं।

ड्रेनाफाइल ने छोटा सा व्यापार शुरू किया। जिसमे वह डिजायनर कपडे सिलकर बेचा करती थी। इससे इन्होने अपने परिवार का लालन-पोषण किया; मतलब इसी से इन्होने अपना पूरा घर चलाया। जिसमे वह जरूरतों मंदों की सहायता में कपडे फ्री और अन्य सहायता भी करती थीं। अपनी माँ के साहस और लोगों के प्रति अच्छे कार्यों को देख मदर टेरेसा ने ये सभी चीजे वहीं से ग्रहण की थी मतलब इन्होने अपनी माँ से बचपन में बहुत कुछ सीखा था।

मदर टेरेसा की शिक्षा – Mother Teresa education

एगनस (टेरेसा) बचपन से ही बहुत प्रभावशाली थी और वह अपने स्कूल में बहुत ही अच्छी और सचेत छात्रा थीं। जिन्होंने अपना एजुकेशन कान्वेंट रन प्राइमरी स्कूल (Convent run primary school) और स्टेट रन सेकेंडरी स्कूल (state-run secondary school) से प्राप्त किया था।  

अपने एजुकेशन पूरा करने के बाद एगनस (टेरेसा) ने निर्णय लिया कि अब मुझे लोगों के लिए काम करना है और उनकी मदद करनी है। और यह विचार इन्हें कहीं न कहीं इनके परिवार के द्वारा किये गए अच्छे कार्यों के कारण ही आया था। इन्होने अपनी माँ को समझाते हुए एक नन (Nun) बनने का फैसला किया। इसके बाद वह सिस्टर ऑफ़ लोरेटो इंस्टिट्यूट (Sisters of Loreto Institute) से जुडी जहाँ इनका नाम सिस्टर मैरी टेरेसा हुआ और इसके बाद वह भारत के लिए निकल गयीं।

मदर टेरेसा का भारत आगमन – Mother Teresa in India

टेरेसा समुंदर के रास्ते वर्ष 1929 को बंगाल की खाड़ी होते हुए भारत आयीं। इसके बाद इन्होने एक नन बनने के लिए काम किया क्योंकि नन बनने के लिए बाकयदा ट्रेनिंग होती हैं जोकि इन्होने सीखना शुरू किया। सभी नन को एक फेवरेट संत का नाम लेना होता है। जिसमे इन्होने मदर टेरेसा नाम चुना और तभी से इनका नाम मदर टेरेसा हुआ। इसके बाद इन्होने डार्जलिंग, वेस्ट बंगाल में St. Teresa’s स्कूल में पढाना शुरू किया।

जैसा कि इन्होने भारत में रहकर ही दूसरे विश्व-युद्ध में लोगों को मरते देखा और भूख और गरीबी देखी। जिसमे भारतीय आर्मी ने भी मदर टेरेसा को खाना खिलाने तक में मदद की थी।  

इसके पश्चात इन्होने भारत-पाकिस्तान पार्टीशन में हुए भयंकर दंगों में लोगों की गलियों में लाशें, गटर में तैरते हुई लाशें देखीं। मतलब उन्होंने हिन्दू-मुश्लिम दंगों में लोगों को मरते देखा और बहुत ही दुखी हुई। इन्ही कारणों के चलते वह लोगों की सहायता के प्रति और ज्यादा प्रतिबद्द हो गई।

इसके बाद इन्होने कई इंस्टिट्यूट का संचालन किया जिससे कि गरीब, बीमार, अनाथ, असहाय और मरते हुए लोगों की सहायता की जा सके। इनके इंस्टिट्यूट की ज्यादातर फंडिंग विदेश से होती थी लेकिन इनके अच्छे कार्यों को देख इन्हें भारत सरकार ने भी सपोर्ट किया था। इन्होने अनाथालय, शरणार्थी शिविरों की भी स्थापना की। इन्होने पूरे भारत में कई इंस्टिट्यूशन्स की स्थापना की थी।

मदर टेरेसा ने मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी (Missionaries of Charity) का आरम्भ बहुत कम लोगों के साथ किया था। लेकिन मदर टेरेसा की मृत्यु के दौरान (1997) इस चैरिटी में चार हजार से भी ज्यादा सिस्टर्स  दुनियाभर में बेसहारा, असहाय, शरणार्थी, गरीब, बेघर, रोगियों और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की सेवा कर रही थीं।

मदर टेरेसा के व्यक्तित्व की बात करें तो उन्होंने कहा –

“मैं उनकी देख-भाल करूंगी जो भूखे हैं, जिनके पास पहनने के लिए कपडा नहीं है, घर नहीं है, विकलांग हैं, जिनको कोई प्यार नहीं करता है

जिनकी कोई देख-भाल नहीं करता है जिनको समाज बोझ समझती है, मैं उनकी माँ हूँ और मैं उनकी केयर करुँगी

इसे भी जाने: दुनिया की सबसे मशहूर लड़की जो कभी नहीं मरेगी

मदर टेरेसा के बारे में कुछ विवाद – Mother Teresa controversy

कुछ भारतीय हिन्दू ये मानते थे कि मदर टेरेसा भारत में क्रिस्चानिटी का प्रचार-प्रसार कर रही हैं, मतलब ये लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहीं हैं। लेकिन उस समय जिन्हें कोई देखने वाला नहीं था। उनका एक माँ के रूप में यह पालन-पोषण कर रही थीं। मदर टेरेसा के इन्ही कार्यों के आगे ये सभी चीजे पीछे हंट गई थी। मदर टेरेसा एक ग्लोबल आइकॉन थी और इन्होने पूरी दुनिया का भ्रमण किया है। तो आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं की हम मदर टेरेसा का जीवन परिचय | Mother Teresa biography in hindi से बहुत अधिक प्रेरणा ले सकते हैं।

मदर टेरेसा का सम्मान और पुरुष्कार – Mother Teresa Awards and owner hindi

मदर टेरेसा को अनेकों सम्मान के साथ नवाजा गया है। जिसमे कुछ की बात करें तो इन्हें  यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका का उच्चतम सम्मान से नवाजा गया था। इटली के पॉप ने इन्हें सम्मान दिया था। 1979 को इन्हें शांति का नोबेल पुरुस्कार मिला, जिसमे इन्होने $190,000 डॉलर की धनराशी मिली जो इन्होने असहाय लोगों के लिए दान कर दी थी। इसके बाद इनको भारत का उच्चतम सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया।

मदर टेरेसा की मृत्यु – Mother Teresa death in hindi

मदर टेरेसा की बढती उम्र के साथ उनके स्वस्थ ने साथ देना छोड़ दिया। साल 1983 में जब ये पॉप जॉन पॉल द्वतीय से रोम मिलने गई थी, तब इन्हें 73 वर्ष की उम्र में पहला दिल का दौड़ा पड़ा था। इसके बाद साल 1989 में इन्हें दूसरा दिल का दौड़ा पड़ा, जिसके कारण इनको कृत्रिम पेसमेकर लगाया गया। वर्ष 1991 मे मैक्सिको में न्युमोनिया के बाद इनके ह्रदय की परेशानी बढ़ती चली गई और ये बीमार रहने लगीं। 13 मार्च, 1997 को मदर टेरेसा ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुखिया के पद को छोड़ दिया। 5, सितम्बर, 1997 को कलकत्ता, वेस्ट बंगाल, भारत में 87 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।

मदर टेरेसा के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting facts about Mother teresa in hindi

  • मदर टेरेसा के भारत आने के दौरान उन्हें अंग्रेजी और हिंदी भाषा बोलना नहीं आता था।
  • भारत सरकार ने मदर टेरेसा को पदम् श्री और जवाहर लाल नेहरू पुरुस्कार से सम्मानित किया था। बाद में टेरेसा की अंतराष्ट्रीय ख्याति को देख भारत सरकार ने इनको अपने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।  
  • 1971 में मदर टेरेसा को First Pope John XXIII शांति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।  
  • 1979 में मदर टेरेसा को शांती के नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था जोकि दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।  
  • मदर टेरेसा बच्चो को बहुत अधिक प्यार करती थी और कहती थी कि हमें सभी बच्चों को पढा-लिखाकर एक सही दिशा देनी चाहिए।
  • मदर टेरेसा ने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी (Missionaries of Charity) की स्थापना की थी।    
  • दिल के दौरे के कारण मदर टेरेसा का 5, सितम्बर, 1997 को कलकत्ता, वेस्ट बंगाल, भारत में निधन हुआ जोकि 87 वर्ष की थीं।
  • मदर टेरेसा की मृत्यु के दौरान मिशनरीज ऑफ चैरिटी में चार हजार सिस्टर्स और तीन सौ अन्य सहयोगी संस्थाएं काम कर रही थीं, जो दुनियाभर में 123 देशों में समाज सेवा में कार्यरत थीं।
  • मदर टेरसा की मृत्यु के पश्चात इन्हें पोप जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया और मदर टेरेसा को कोलकाता की धन्य की उपाधि से संबोधित किया।

मदर टेरेसा के विचार | Mother Teresa quotes in hindi

यदि हमारे पास कोई शांति नहीं है, तो ये सिर्फ इसलिए है क्योंकि हम भूल गए हैं कि हम एक-दुसरे के साथ आगे बढते हैं।

मैं अकेले ही दुनिया को नहीं बदल सकती हूँ,  लेकिन मैं कई लहरों को बनाने के लिए पानी में एक पत्थर डाल सकती हूँ, जिससे दया की लहरें उठ सके।

कल बीत चुका है, कल अभी नहीं आया है। लेकिन हमारे पास आज है जिससे हम सब बदल सकते हैं।

यदि आप लोगों को केवल आंकते हैं तो आपके पास उन्हें प्रेम करना का वक्त ही नहीं हैं।

हर जगह जाकर प्यार फैलाओ। क्योंकि कोई भी दुखी व्यक्ति आपके पास कभी नहीं आता है।

छोटी-छोटी बातों में विश्वास योग्य बनें क्योंकि यह वह शक्ति है जिससे आपकी ताकत निहित है।

हम सभी लोग महान काम नहीं कर सकते। लेकिन हम छोटे काम बड़े प्यार से कर सकते हैं।

दयालु शब्द छोटे और बोलने में आसान हो सकते हैं, लेकिन उनकी गूँज वास्तव में अंतहीन होती है।

भगवान को हमें सफल करने आवश्यकता नहीं है, उन्हें केवल इस बात की आवश्यकता है कि हम प्रयास करें।

हम हमेशा मुस्कुराहट के साथ एक-दूसरे से मिलें, क्योंकि मुस्कान प्यार की शुरुआत है।

FAQs: बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. मदर टेरेसा का बचपन का नाम क्या था?

Ans. मदर टेरेसा का बचपन का नाम एगनस गोंजे बुजायु (Agnes Gonxha Bojaxhiu) था।

Q. मदर टेरेसा का पूरा नाम क्या था?

Ans. मदर टेरेसा का पूरा नाम एगनस गोंजे बुजायु था जोकि इन्हें बचपन में इनके माता-पिता ने दिया था। लेकिन एक नन बनने के बाद इनका नाम मदर टेरेसा हो गया था।

Q. मदर टेरेसा से हमें क्या सीख मिलती है?

Ans. मदर टेरेसा से हमें गरीब एवं असाह लोगों के प्रति इंसानियत और दुनिया में मौजूद दुखियारों के लिए असीम प्रेम-भाव प्रकट करने की सीख मिलती है।  

Q. मदर टेरेसा का कार्य क्या थे?

Ans. मदर टेरेसा बचपन से ही लोगों के प्रति दयावान एवं एक सुलझी धार्मिक रहीं है। इसके अलावा टेरेसा भारत आयी और एक नन बनीं तो उन्होंने स्कूल में पढ़ाना शुरू किया। जैसे-जैसे टेरेसा का जीवन आगे बढ़ा तो उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य किये और दुनिया भर में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के माध्यम से लोगों का भला किया।

Q. मदर टेरेसा को नोबेल पुरुष्कार कब मिला था?

Ans. मदर टेरेसा को नोबेल पुरुष्कार 18 अक्टूबर, 1979 में दिया गया था।

Q. मदर टेरेसा को भारत रत्न कब मिला था?  

Ans. मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 में भारत रत्न द्वारा सम्मानित किया गया था।

निष्कर्ष – The Conclusion

दोस्तों आपने इस लेख के माध्यम से एक दरियादिल महान सख्सियत के बारे में विस्तार से पढ़ा है तो बस इस लेख में इतना ही जिसमे हमने मदर टेरेसा का जीवन परिचय | Mother Teresa biography in hindi के अलावा Interesting facts about Mother teresa in hindi और Mother Teresa quotes in hindi के बारे में भी चर्चा की है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएँ।  

यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।

Leave a Reply